मंगलवार, 16 अप्रैल 2019

1 महाचमत्कारी मंत्र: टल जाती है मौत और गरीब भी हो जाते हैं मालामाल हमारे जीवन की कैसी भी परेशानी हो, कैसी भी बीमारी हो, कैसा भी कार्य हो, शास्त्रों में सभी के लिए चमत्कारी उपाय बताए गए हैं। जानिए महाचमत्कारी उपाय, जिससे मृत्यु को भी टाला जा सकता है, भयंकर बीमारी से भी निजात पाई जा सकती है, कोई दरिद्र भी मालामाल बन सकता है... शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव की इच्छा मात्र से ही इस सृष्टि का रचना हुई है। शिवपुराण में महादेव का एक ऐसा चमत्कारी मंत्र बताया गया है जिसके जपने मात्र से ही मृत्यु के करीब इंसान पुन: स्वस्थ हो सकता है। इस मंत्र से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है। इसके जप के लिए सभी नियमों और विधि-विधान का पालन किया जाना आवश्यक होता है। शिवपुराण में बताया गया है कि भगवान शिव को प्रसन्न करने का सर्वश्रेष्ठ मंत्र है महामृत्युंजय मंत्र। इस मंत्र के मात्र जप से ही सभी बीमारियों और कष्टों का निवारण हो जाता है। यदि कोई व्यक्ति मृत्यु के करीब है और इसके नाम से महामृत्युंजय मंत्र का जप कराया जाए तो वह पूर्ण स्वस्थ हो सकता है। ये है महामृत्युंजय मंत्र: ऊँ त्र्यम्बकं यहामहे सुगन्धिं पुष्टिवद्र्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मुत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्। यदि कोई व्यक्ति भविष्य में होने वाली किसी विपदा से बचना चाहता है, किसी ज्योतिषीय दोष का उपचार कराना चाहता है, पैसों की तंगी का निवारण करना चाहता है, लंबी आयु जीना चाहता है तो उसे महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए या किसी ब्राह्मण से मंत्र जप करवाना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

astroashupandit

Consultations by Astrologer - Pandit Ashu Bahuguna Skills : Vedic Astrology , Horoscope Analysis , Astrology Remedies , Prashna kundli Indi...