सोमवार, 30 अगस्त 2021

मां श्रीलक्ष्मी पूजा

भगवती लक्ष्मी के चित्र के सामने ९ बत्तियाओ वाला दिया/दीपक जलाये यह धन लाभ की स्थिति बनाता हैं .
2. जीवन मे कठिनाईयां यदि बहुत बढ़ गयी हो तो जिस पानी से आप स्नान कर रहे हो उसमे थोड़े से काले तिल डाल ले फिर स्नान करें अनुकूलता प्राप्त होगी .
3. जीवन की अनेको समस्याए जो लगातार सामने आती रहती हैं उसके निराकरण के लिए व्यक्ति यहाँ वहां भागता रहता हैं पर यदि किसी भी अमावस्या को किसी भी गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं और उसे वस्त्र और दक्षिणा दे तो उसके पितृ वर्ग प्रसन्न होते हैं और उनकी प्रसन्नता पाने से आपके जीवन के कार्य सफल होना प्रारंभ हो जायेंगे .
4. कुछ ऐसी ही स्थिति हम सभी कि कुल देव या कुलदेवी के बारे मे हैं साधारणतः सिर्फ कुछ लोगों को छोड़ दें तो त्यौहार के अलावा उनकी याद भी कोई नही करता ,पर किसी भी काम पर जाने से पहले यदि विधिवत उनकी पूजन हो तो क्यों नही उनका आशीर्वाद आपकी सफलता का मार्ग और सरल कर देगा .
5. छत पर और ईशान दिशा मे काम मे न आने वाली वस्तुए नही रखना चाहिये क्योंकि ईशान दिशा का बहुत आधिक महत्त्व हैं ,पर रखना ही पड़ जाए तो उसे दक्षिण दिशा की ओर रखना चाहिए ,ऐसा करने से से वाधाए कम होगी और लाभ की अवस्था बनने लगेगी,
6. घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए काले कुत्ते को जो भगवान भैरव का वाहन माना जाता हैं उसे सरसों के तेल मे लगी रोटी और उसमे थोडा सा काली उडद की दाल मिलाकर खिलाए तो बहुत अनुकूलता होगी पर यह शनिवार को करना कहीं जयादा लाभदायक हैं .
7. ठीक ऐसा ही एक उपाय महाराज जी ने बताया हैं कि मंगलवार को बंदरों को चने खिलाना ,ऐसा करने से भी घर मे सुख शांती बनी रहती हैं ,
8. यदि आप अपने विस्तर मे इस तरह से शयन करते हैं कि आपका सिर पूर्व दिशा की ओर और आपके पैर पश्चिम दिशा कि ओर रहते हो तो आध्यत्मिक अनुकूलता पाने के लिए यह अनुकूल उपाय होगा .
9. ठीक इसी तरह सिर यदि दक्षिण की तरफ और उत्तर दिशा मे पैर कर के सोने से धन लाभ की स्थिति बनती हैं .पर इसके ठीक उलटे सोने से मानसिक चिंताए कहीं अधिक होने लगती हैं .
10. घर से जब बाहर जाया जा रहा हो तब घर कि कोई भी महिला एक मुठी भर काले उडद या राई को उस व्यक्ति के सिर पर तीन बार भुमाकर जमीन पर डाल दे , तो जिस कार्य के लिए जाया जा रहा हैं उसमे सफलता मिलना प्रारंभ हो जाती हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं:

Shri Ram Jyotish Sadan – Best Astrologer in Muzaffarnagar | Pandit Ashu Bahuguna

        Shri Ram Jyotish Sadan – Astrologer in Muzaffarnagar श्री राम ज्योतिष सदन, मुजफ्फरनगर में Pandit Ashu Bahuguna द्वारा वैदिक ज्योतिष...