सोमवार, 30 अगस्त 2021

काला जादू की पहचान

यदि आप धार्मिक शास्त्रों में विश्वास रखते है, तो यक़ीनन आपको जादू टोने और तांत्रिक असर का मतलब भो जरूर पता होगा. जी हां हम यहाँ उसी जादू टोने की बात कर रहे है, जिसके कारण अच्छे खासे लोग भी बीमार पड़ जाते है. जिन लोगो पर तंत्र मंत्र का असर होता है, उनका व्यावहार अचानक ही बदल जाता है. ऐसे में कोई भी ये नहीं समझ पाता कि आखिर उस इंसान के साथ क्या समस्या है. जिसके चलते इंसान को कई यातनाएं तक झेलनी पड़ती है |

तांत्रिक क्रियाओं और टोने टोटके से बहुत व्यक्ति परेशान है और इनके प्रभाव भी बहुत ही बुरे होते है जो व्यक्ति के रहन सहन को बहुत प्रभावित करते है. अगर आप पर भी इस तरह के तांत्रिक क्रियाओं के प्रभाव है तो आप उनसे छुटकारा पा सकते है और इसमें शनिवार का दिन बहुत लाभदायक है. शनिवार के दिन कुछ प्रयोग करके आप तांत्रिक क्रियाओं को काट सकते है |

जानिए ऐसी कुछ घटनाएं जिससे आप पता कर सकते हैं कि कहीं आप भी तो तंत्र-मंत्र का शिकार तो नहीं हो गए ?

जानिए क्या लक्षण हैं ?

  • आपको काले जादू से ग्रस्त व्यक्ति के पास बैठने से ही डर लगने लगेगा | यदि तीव्रता कम है तो स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है या कोई गंभीर बीमारी लग जाती है और टेस्ट में कुछ भी नहीं आता | मेडिकल विज्ञान असहाय सा मालूम होता है | कल्पना कीजिये कि किसी ठीक ठाक व्यक्ति को यदि heavy dose दे दी जाए तो उस पर क्या असर पड़ेगा | लेकिन जिस के शरीर पर किसी बुरी आत्मा का प्रकोप है उसे इन दवाइयों का असर उस समय बिलकुल नहीं होता | असर होता है तब जब बुरी आत्मा कुछ समय के लिए ग्रस्त व्यक्ति के शरीर से बाहर आती है | इस विषय में यदि मेडिकल कुछ न कर पाए तो यह मान लेना चाहिए कि कुछ न कुछ supernatural है | कुछ भी सामान्य नहीं लगता है | आवाज बदल जाए तो वह काले जादू का चरम होता है | कम से कम विज्ञान के पास तो इसका कोई जवाब नहीं है |
  • इसके इलावा यदि आपके घर में अचानक से बिल्ली, उल्लू, चमगादड़, सांप और भंवरा घूमते हुए दिखाई दे, तो समझ लीजिये कि ये तांत्रिक क्रिया का ही असर है.
  • रात्रि को सोते समय एक हरा नीम्बू तकिये के नीचे रखें और प्रार्थना करें कि जो भी निगेटिव क्रिया हुई है वह इस नीम्बू में समाहित हो जाए। सुबह उठने पर यदि नीम्बू मुरझाया हुआ या रंग काला मिलता है तो समझिए आप पर तांत्रिक क्रिया हुई है।
  • रात को अपने सिरहाने एक लोटा पानी का भर कर रखे और फिर सुबह होते ही इस पानी को किसी गमले या बगीचे में लगे छोटे से पौधे में डाल दे. ऐसे में यदि आप पर किसी तांत्रिक का असर है, तो तीन दिन से एक सप्ताह के अंदर पानी डालने के बावजूद भी यह पौधा सूख जाएगा.
    यदि बार-बार घबराहट होने लगती है। पसीना सा आने लगता हैं। हाथ-पैर शून्य से हो जाते है। मेडिकल जांच में रिपोर्ट सामान्‍य आती हैं। बावजूद इसके ऐसा लगातार होता रहता है तो आप किसी तान्त्रिक क्रिया के शिकार हो गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Shri Ram Jyotish Sadan – Best Astrologer in Muzaffarnagar | Pandit Ashu Bahuguna

        Shri Ram Jyotish Sadan – Astrologer in Muzaffarnagar श्री राम ज्योतिष सदन, मुजफ्फरनगर में Pandit Ashu Bahuguna द्वारा वैदिक ज्योतिष...