Wednesday, 15 September 2021

तंत्र के उपाय

१. तुलसीके पौधे लगायें |
२. घर एवं आसपासके परिसरको स्वच्छ रखें |
३. घरमें नियमित गौ मूत्रका छिड़काव करें, देसी गायके गौ मूत्रमें अनिष्ट शक्तिको दूर करनेकी सर्वाधिक क्षमता होती है |
४. घरमें सप्ताहमें दो दिन कच्ची नीमपत्तीकी धुनी जलाएं |
५. घरमें कंडे या लकड़ीसे अग्नि प्रज्ज्वलितकर, धुना एवं गूगुल जलाएं और उसके धुएँको प्रत्येक कमरेमें थोड़ी देर दिखाएँ |
७. संतोंके भजन, स्त्रोत्र पठन या सात्त्विक नामजपकी ध्वनि चक्रिका, अर्थात सीडी चलायें | (हमारे पास वास्तु शुद्धि हेतु मंत्रजपकी सीडी उपलब्ध है |)
८. घरमें अधिकाधिक समय नामजप करें, नामजपसे निकलनेवाले स्पंदनसे घरकी शुद्धि होती है |
९. घरमें कलह-क्लेश टालें, वास्तु देवता “तथास्तु” कहते रहते हैं, अतः क्लेशसे क्लेश और बढ़ता है और धनका नाश होता है |
१०. सत्संग प्रवचनका आयोजन करें | अतिरिक्त स्थान घरमें हो तो धर्मकार्य हेतु या साप्ताहिक सत्संग हेतु वह स्थान किसी संत या धर्मकार्य हेतु अर्पण करें |
११. संतोंके चरण घरमें पड़नेसे घरकी वास्तु १०% तक शुद्ध हो जाती है | अतः संतोके आगमन हेतु अपनी भक्ति बढ़ाएं |
१२. प्रसन्न एवं संतुष्ट रहें | घरके सदस्योंके मात्र प्रसन्नचित्त रहनेसे घरकी ३०% शुद्धि हो जाती है |
१३. घरकी रंगाई और पुताई समय-समयपर कराते रहें | घरके पर्दे, दीवारें, चादरें काले, हरे, बैगनी रंगोंके न हों, यह ध्यानमें रखें |
१४. घरमें कृत्रिम और प्लास्टिकके फूलसे सजावट न करें |
१५. घरमें दूरदर्शन संचपर रज-तम प्रधान धारावाहिक, भुतहा फिल्में या धारावाहिक न देखें |
१६. फेंग-शुई, यह एक आसुरी पद्धति है | इससे घरकी शुद्धि नहीं, वरन काली शक्ति बढ़ती है | अतः इससे सम्बंधित सर्व सामग्रीका उपयोग पूर्णत: टालें |
१७. घरमें नैसर्गिक धूप और हवाके लिए प्रतिदिन द्वार और खिड़की खोलें, इससे घरकी शुद्धि होती है |
१८. घरमें पितरोंके चित्र दृष्टिके सामने न रखें |
१९. घरके किसी एक कोने या कमरेमें विशेषकर भण्डार-गृह (स्टोर रूम) में कबाड़ एकत्रित न रखें | वह एक प्रकारसे अनिष्ट शक्तियोंको घरमें रहने हेतु आमंत्रण देना है |
२०. घरके शौचालय और स्नानगृहको सदैव स्वच्छ रखें |
२१. घरके पूजाघरको शास्त्रानुसार रचनाकर, वहाँ प्रातःकाल एवं संध्या आरती करें | (इस बारेमें और अधिक जानकारी हम आगामी अंकों में देते रहेंगे )
२२. घरमें फिल्मी अभिनेता और अभिनेत्रियों एवं आजके राजनेता, क्रिकेट खिलाड़ी, इत्यादिके चित्र न लगाएँ, इससे भी रज-तम प्रधान स्पंदन घरमें निर्मित होते हैं |
२३. घरमें सात्त्विक पुष्प, जैसे गेंदा, जाई, जुई, राजनीगंधा, चंपा, चमेली जैसे पौधे लगाएँ |
२४. घरके सामने काँटेदार पौधे जैसे कैक्टस(cactus) इत्यादि न लगाएँ |
२५. घरके बाहर भयानक मुखौटे टाँगकर न रखें !

No comments:

चौंतीसा यंत्र या 34

 चौंतीसा यंत्र या 34 यंत्र एक जादुई वर्ग (मैजिक स्क्वायर) है जिसमें संख्याओं का योग किसी भी दिशा (आड़ी, खड़ी या विकर्ण) में करने पर 34 आता ह...