Showing posts with label तंत्र के उपाय. Show all posts
Showing posts with label तंत्र के उपाय. Show all posts

Wednesday 15 September 2021

तंत्र के उपाय

१. तुलसीके पौधे लगायें |
२. घर एवं आसपासके परिसरको स्वच्छ रखें |
३. घरमें नियमित गौ मूत्रका छिड़काव करें, देसी गायके गौ मूत्रमें अनिष्ट शक्तिको दूर करनेकी सर्वाधिक क्षमता होती है |
४. घरमें सप्ताहमें दो दिन कच्ची नीमपत्तीकी धुनी जलाएं |
५. घरमें कंडे या लकड़ीसे अग्नि प्रज्ज्वलितकर, धुना एवं गूगुल जलाएं और उसके धुएँको प्रत्येक कमरेमें थोड़ी देर दिखाएँ |
७. संतोंके भजन, स्त्रोत्र पठन या सात्त्विक नामजपकी ध्वनि चक्रिका, अर्थात सीडी चलायें | (हमारे पास वास्तु शुद्धि हेतु मंत्रजपकी सीडी उपलब्ध है |)
८. घरमें अधिकाधिक समय नामजप करें, नामजपसे निकलनेवाले स्पंदनसे घरकी शुद्धि होती है |
९. घरमें कलह-क्लेश टालें, वास्तु देवता “तथास्तु” कहते रहते हैं, अतः क्लेशसे क्लेश और बढ़ता है और धनका नाश होता है |
१०. सत्संग प्रवचनका आयोजन करें | अतिरिक्त स्थान घरमें हो तो धर्मकार्य हेतु या साप्ताहिक सत्संग हेतु वह स्थान किसी संत या धर्मकार्य हेतु अर्पण करें |
११. संतोंके चरण घरमें पड़नेसे घरकी वास्तु १०% तक शुद्ध हो जाती है | अतः संतोके आगमन हेतु अपनी भक्ति बढ़ाएं |
१२. प्रसन्न एवं संतुष्ट रहें | घरके सदस्योंके मात्र प्रसन्नचित्त रहनेसे घरकी ३०% शुद्धि हो जाती है |
१३. घरकी रंगाई और पुताई समय-समयपर कराते रहें | घरके पर्दे, दीवारें, चादरें काले, हरे, बैगनी रंगोंके न हों, यह ध्यानमें रखें |
१४. घरमें कृत्रिम और प्लास्टिकके फूलसे सजावट न करें |
१५. घरमें दूरदर्शन संचपर रज-तम प्रधान धारावाहिक, भुतहा फिल्में या धारावाहिक न देखें |
१६. फेंग-शुई, यह एक आसुरी पद्धति है | इससे घरकी शुद्धि नहीं, वरन काली शक्ति बढ़ती है | अतः इससे सम्बंधित सर्व सामग्रीका उपयोग पूर्णत: टालें |
१७. घरमें नैसर्गिक धूप और हवाके लिए प्रतिदिन द्वार और खिड़की खोलें, इससे घरकी शुद्धि होती है |
१८. घरमें पितरोंके चित्र दृष्टिके सामने न रखें |
१९. घरके किसी एक कोने या कमरेमें विशेषकर भण्डार-गृह (स्टोर रूम) में कबाड़ एकत्रित न रखें | वह एक प्रकारसे अनिष्ट शक्तियोंको घरमें रहने हेतु आमंत्रण देना है |
२०. घरके शौचालय और स्नानगृहको सदैव स्वच्छ रखें |
२१. घरके पूजाघरको शास्त्रानुसार रचनाकर, वहाँ प्रातःकाल एवं संध्या आरती करें | (इस बारेमें और अधिक जानकारी हम आगामी अंकों में देते रहेंगे )
२२. घरमें फिल्मी अभिनेता और अभिनेत्रियों एवं आजके राजनेता, क्रिकेट खिलाड़ी, इत्यादिके चित्र न लगाएँ, इससे भी रज-तम प्रधान स्पंदन घरमें निर्मित होते हैं |
२३. घरमें सात्त्विक पुष्प, जैसे गेंदा, जाई, जुई, राजनीगंधा, चंपा, चमेली जैसे पौधे लगाएँ |
२४. घरके सामने काँटेदार पौधे जैसे कैक्टस(cactus) इत्यादि न लगाएँ |
२५. घरके बाहर भयानक मुखौटे टाँगकर न रखें !

Friday 10 September 2021

तंत्र के उपाय

तंत्र के उपाय
१. मोर की कलगी रेश्मी वस्त्र में बांधकर जेब में रखने से सम्मोहन शक्ति 
बढ़ती है।
२. श्वेत अपामार्ग की जड़ को घिसकर तिलक करने से सम्मोहन 
शक्ति बढ़ती है।
३. स्त्रियां अपने मस्तक पर आंखों के मध्य एक लाल बिंदी लगाकर
उसे देखने का प्रयास करें।
यदि कुछ समय बाद बिंदी खुद को दिखने लगे तो 
समझ लें कि आपमें सम्मोहन शक्ति जागृत हो गई है।
४. गुरुवार को मूल नक्षत्र में केले की जड़ को सिंदूर में
मिलाकर पीस कर रोजाना तिलक करने से आकर्षण शक्ति बढ़ती है।
५. गेंदे का फूल, पूजा की थाली में रखकर हल्दी के कुछ छींटे 
मारें व गंगा जल के साथ पीसकर माथे पर तिलक लगाएं
आकर्षण शक्ति बढ़ती है।
६. कई बार आपको यदि ऐसा लगता है कि परेशानियां व 
समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। धन का आगमन रुक गया है

या आप पर किसी द्वारा तांत्रिक अभिकर्म'' किया गया है
तो आप यह टोटके अवश्य प्रयोग करें, 
आपको इनका प्रभाव जल्दी ही प्राप्त होगा।
तांत्रिक अभिकर्म से प्रतिरक्षण हेतु उपाय
१. पीली सरसों, गुग्गल, लोबान व गौघृत 
इन सबको मिलाकर इनकी धूप बना लें व सूर्यास्त के 
1 घंटे भीतर उपले जलाकर उसमें डाल दें।
ऐसा २१ दिन तक करें व इसका धुआं पूरे घर में करें
। इससे नकारात्मक शक्तियां दूर भागती हैं।
२. जावित्री, गायत्री व केसर लाकर उनको कूटकर गुग्गल मिलाकर धूप बनाकर
सुबह शाम २१ दिन तक घर में जलाएं। धीरे-धीरे तांत्रिक अभिकर्म समाप्त होगा।
३. गऊ, लोचन व तगर थोड़ी सी मात्रा में लाकर लाल कपड़े में बांधकर 

अपने घर में पूजा स्थान में रख दें। शिव कृपा से तमाम टोने-टोटके का 
असर समाप्त हो जाएगा।
४. घर में साफ सफाई रखें व पीपल के पत्ते से ७ दिन तक 
घर में गौमूत्र के छींटे मारें व तत्पश्चात् शुद्ध गुग्गल का धूप जला दें।
५. कई बार ऐसा होता है कि शत्रु आपकी सफलता व तरक्की से चिढ़कर
तांत्रिकों द्वारा अभिचार कर्म करा देता है।
इससे व्यवसाय बाधा एवं गृह क्लेश होता है
अतः इसके दुष्प्रभाव से बचने हेतु सवा 1 किलो काले उड़द, सवा 1 किलो कोयला को 
सवा 1 मीटर काले कपड़े में बांधकर
अपने ऊपर से २१ बार घुमाकर शनिवार के दिन
बहते जल में विसर्जित करें व मन में हनुमान जी का ध्यान करें।

ऐसा लगातार ७ शनिवार करें। तांत्रिक अभिकर्म पूर्ण रूप से समाप्त हो जाएगा।
६. यदि आपको ऐसा लग रहा हो कि कोई आपको मारना चाहता है 
तो पपीते के २१ बीज लेकर शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग पर कच्चा दूध 
चढ़ाकर धूप बत्ती करें तथा शिवलिंग के 
निकट बैठकर पपीते के बीज अपने सामने रखें। अपना नाम, गौत्र उच्चारित 
करके भगवान् शिव से 
अपनी रक्षा की गुहार करें व एक माला महामृत्युंजय मंत्र 
की जपें तथा बीजों को एकत्रित कर तांबे के ताबीज में भरकर गले में धारण कर लें।

https://youtu.be/XfpY7YI9CHc

https://youtu.be/XfpY7YI9CHc