सोमवार, 30 अगस्त 2021

कौड़ी के सिद्ध प्रयोग

कौड़ी दरअसल एक समुद्री जीव के शरीर का कड़ा आवरण होता है। किसी समय इसे ही मुद्रा के रूप में इस्तेमाल किया जाता था क्योंकि इसे साक्षात धन का स्वरूप माना जाता था। समय के साथ कौड़ी मुद्रा के रूप में चलन से बाहर हो गई और फिर इसका प्रयोग चौपड़ आदि खेलों में किया जाने लगा। लक्ष्मी पूजा में आज भी कौड़ी प्रयोग की जाती है। ज्यादातर सफेद और पीली कौड़ी बाजारों में मिलती हैं, लेकिन लाल कौड़ी अत्यंत ही दुर्लभ किस्म की होती है। यह कौड़ी समुद्र की तलहटी में लाल मूंगा की चट्टानों के बीच में पाई जाती है। कहा जाता है यक्षराज कुबेर के सिंहासन में लाल कौड़ियां जड़ी हुई हैं। इसलिए यह कौड़ी धन को खींचने वाली मानी जाती है। तंत्र शास्त्र के लिए यह अत्यंत दुर्लभ कौड़ी है। इस पर विभिन्न् प्रकार के प्रयोग करके लक्ष्मी को सिद्ध किया जाता है।

1.ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कौड़ी से मां लक्ष्मी सबसे ज्यादा प्रसन्न होती हैं। अगर शुक्रवार के दिन एक पीले कपड़े में पांच पीली कौड़ियां, थोड़ा केसर और चांदी का एक सिक्का रखकर इसकी पोटली बना लें। अब इसे मां लक्ष्मी को छुआकर अपनी तिजोरी में रख लें। इससे धन की वृद्धि होगी।

2.जो लोग रुपए-पैसों की दिक्कत से बचना चाहते हैं तो उन्हें आज के दिन जरूरतमंदों को सफेद चीजों का दान करना चाहिए। इसमें आप सफेद कपड़ों से लेकर सफेद अन्न तक दे सकते हैं।

3.जो लोग अपनी मनोकामना की पूर्ति चाहते हैं उन्हें शुक्रवार की शाम को तीन या पांच कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलानी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।

4.अगर आप घर में खुशहाली चाहते हैं तो देवी मां के सामने देसी घी का दीपक जलाएं। साथ ही उसमें थोड़ा केसर डाल दें। ऐसा करने से घर में धन-धान्य की बढ़ोत्तरी होगी।

5.चूंकि मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं, इसलिए आज के दिन विष्णु जी पूजा से भी लाभ होता है। शास्त्रों के अनुसार विष्णु जी को दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर स्नान कराने से ईश्वर की कृपा मिलती है।

6.अगर आपका कोई काम नहीं बन रहा है तो आप शुक्रवार के दिन एक दीपक जलाएं। इसमें चार बाती हो। ये बाती लाल रंग की होनी चाहिए।

7.पति की लंबी आयु और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए आज के दिन सुहाग का सामान दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

8.अगर आपकी नौकरी नहीं लग रही है तो आज के दिन मां लक्ष्मी के किसी भी सिद्ध मंत्र का 108 बार जाप करें। अब देवी मां को एक लाल गुलाब का फूल चढ़ाएं। अब पूजन के बाद इस पुष्प को अपने पास रख लें और इंटरव्यू में जाते समय इसे अपने साथ लें जाएं। इससे आपका काम जल्द ही बन जाएगा।

9.आज के दिन मां लक्ष्मी के प्रिय श्रीयंत्र को अपने पर्स में रखें। इसमें सिंदूर से स्वास्तिक का निशान बनाएं। ऐसा करने से आपकी जेब हमेशा रुपयों से भरी रहेगी।

10.शुक्रवार की शाम को देसी घा का दीपक जलाकर इसमें थोड़े काले तिल डालने से घर में समृद्धि आती है। इससे घर से नकारात्मकता का भी नाश होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Shri Ram Jyotish Sadan – Best Astrologer in Muzaffarnagar | Pandit Ashu Bahuguna

        Shri Ram Jyotish Sadan – Astrologer in Muzaffarnagar श्री राम ज्योतिष सदन, मुजफ्फरनगर में Pandit Ashu Bahuguna द्वारा वैदिक ज्योतिष...