Saturday 17 August 2019

मंत्र जप एवं पुश्र्चरण साधना

मन्त्र जप एवं पुश्चरण

मंत्र पुश्चरण :- किसी भी मंत्र के जप के लिए जो कुछ महत्वपूर्ण अंग होते हैं उनका विवरण निम्न प्रकार है

जप :- इस क्रिया में किसी मन्त्र के निर्धारित जप करने होते हैं, जिस प्रकार और जितनी मात्रा में आपके गुरु द्वारा निर्देश दिए गए हों।

विशेष :- यदि जिस व्यक्ति/गुरु ने आपको मन्त्र जप की सलाह या अनुदेश दिए हैं और वे इस बात के बारे में आश्वस्त नहीं हैं कि अमुक मंत्र की जप संख्या कितनी होगी ऐसी दशा में उस मन्त्र का जप बिलकुल भी ना करें काम्य जप या अनुष्ठान में यह एक बाध्यकारी निर्देश है।

किन्तु यदि कोई मंत्र जीवन-मरण का प्रश्न लिए हुए हो अथवा स्वइष्ट से सम्बंधित हो तब गुरु अथवा इष्ट से आज्ञा प्राप्त कर जप कर्म किया जा सकता है - मंत्र विज्ञान के अनुसार एकवर्णीय बीज मंत्रों का जप सवा लाख होना चाहिए - जिसमे तीन का गुणक किया जाना चाहिए। यदि कोई बीज आजीवन जप के लिए हो तब तीन से गुणा करने की आवश्यकता नहीं होगी। किन्तु जप अनुष्ठान अवश्य ही करना चाहिए।

हवन :- हवन कृत्य प्रायः गुरु के निर्देशानुसार करना चाहिए किन्तु यदि गुरु उपलब्ध ना हों तब उस दशा में जप कर्म का दसवां हिस्सा हवन करना चाहिए।

यथा यदि 125000 जप कर्म हुए हैं तो 12500 हवन आवृत्तियाँ होंगीं।

हवन कर्म में दायें हाथ से आहुति दी जाती है एवं बाएं हाथ से माला का संचालन होता है - एक बार मन्त्र का उच्चारण करते हुए आहुति डालनी होती है।

यथा : यदि "क्रीं" मन्त्र जप का हवन करना हो तो "क्रीं स्वाहा" कहकर आहुति देनी होगी।

बहुधा मंत्रों में प्रणव "ॐ" भी लगा होता है और बहुत बार नहीं - ऐसी दशा में भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि बीज मन्त्र स्वयं में पूर्ण और सबल होते हैं अस्तु अन्य प्रणवादि लगाने की मूल रूप से आवश्यकता नहीं होती किन्तु लगा देने पर कोई हानि भी नहीं होती।

तर्पण :- हवन कर्म के उपरांत "तर्पण"कर्म का विधान होता है जिसमे कोई ऐसा पात्र लेने की आवश्यकता होती है जिसमे चार या पांच लीटर पानी आ सके - जैसे कि कोई भगोना-परात या फिर बड़ी थाली आदि।

उस पात्र में जल भरकर थोड़ा गंगाजल मिला लें और तत्पश्चात थोड़ा शहद-घी-गुड-केशर-गौदुग्ध -पुष्पादि मिलाकर दाहिने हाथ की अंजलि में जल भरकर पुनः उसी पात्र में छोड़ दें और बाएं हाथ से माला जप का प्रयोग करें।

यथा :- "क्रीं तर्पयामि" का उच्चारण करते हुए जल को दायें हाथ की अंजुली में भरकर पुनः उसी पात्र में गिरा दें और बाएं हाथ से माला पर मन्त्र जपते और दायें हाथ से जल भरते-गिराते रहें।

तर्पण क्रिया हवन की संख्या का दसवां हिस्सा होती है अर्थात यदि 125000 जप कर्म तो 12500 हवन कर्म एवं 1250 तर्पण कर्म होंगे।
श्री राम ज्योतिष सदन
भारतीय वैदिक ज्योतिष एवं मंत्र यंत्र तंत्र परामर्शदाता
दैवज्ञ पंडित आशु बहुगुणा मोबाइल नंबर 97 6092 4411 यही हमारा WhatsApp नंबर भी है।
मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

महाविद्या कमला मंत्र साधना


महाविद्या कमला
धन तथा समृद्धि दात्री, दिव्य तथा मनोहर स्वरूप से संपन्न, पवित्रता तथा स्वछता से सम्बंधित "देवी कमला"।
देवी कमला या कमलात्मिका, महाविद्याओं में दसवे स्थान पर अवस्थित, कमल या पद्म पुष्प के समान दिव्यता के प्रतिक। देवी कमला तांत्रिक लक्ष्मी के नाम से भी जानी जाती हैंं, देवी का सम्बन्ध सम्पन्नता, सुख, समृद्धि, सौभाग्य और वंश विस्तार से हैंं। दस महाविद्याओं की श्रेणी में देवी कमला अंतिम स्थान पर अवस्थित हैंं। देवी सत्व गुण से सम्पन्न हैंं तथा धन तथा सौभाग्य की देवी हैंं। स्वछता तथा पवित्रता देवी को अति प्रिय हैंं तथा देवी ऐसे स्थानों में ही वास करती हैंं। प्रकाश से देवी कमला का घनिष्ठ सम्बन्ध हैंं, देवी उन्हीं स्थानों को अपना निवास स्थान बनती हैं जहा अँधेरा न हो, इस के विपरीत देवी के बहन अलक्ष्मी, ज्येष्ठा, निऋति जो निर्धनता, दुर्भाग्य से सम्बंधित हैंं, अंधेरे तथा अपवित्र स्थानों को ही अपना निवास स्थान बनती हैंं। कमल के पुष्प के नाम वाली देवी, जिनका घनिष्ठ सम्बद्ध कमल के पुष्प से हैंं। देवी कमला के स्थिर निवास हेतु स्वछता तथा पवित्रता अत्यंत आवश्यक हैंं। देवी की अराधना तीनो लोको में में सभी के द्वारा की जाती हैंं, दानव या दैत्य, देवता तथा मनुष्य सभी द्वारा की जाती हैंं, क्योंकि सुख तथा समृद्धि सभी प्राप्त करना चाहते हैंं। देवी आदि काल से ही त्रि-भुवन के समस्त प्राणिओ द्वारा पूजित हैंं। देवी की कृपा के बिना, निर्धनता, दुर्भाग्य, रोग ग्रस्त, इत्यादि जातक से सदा सम्बद्ध रहती हैंं परिणामस्वरूप जातक रोग ग्रस्त, अभाव युक्त, धन हीन रहता हैंं। देवी कमला ही समस्त प्रकार के सुख, समृद्धि, वैभव इत्यादि सभी प्राणियो, देवताओ को प्रदान करती हैंं। एक बार देवता यहाँ तक ही भगवान विष्णु भी लक्ष्मी हीन हो गए थे, परिणामस्वरूप सभी दरिद्र हो गए थे।
विष्णु प्रिया, कमल प्रिय देवी कमला।
हिन्दू, बौद्ध तथा जैन धर्म के अंतर्गत कमल पुष्प को बहुत पवित्र तथा महत्त्वपूर्ण माना जाता हैंं। बहुत से देवी देवताओं की साधना, अराधना में कमल पुष्प आवश्यक हैंं तथा सभी देवताओं पर कमल पुष्प निवेदन कर सकते हैंं। कमल की उत्पत्ति मैले, गंदे स्थानों पर होती हैंं, परन्तु कमल के पुष्प पर मैल, गन्दगी का कोई प्रभाव नहीं होता हैंं, कमल अपनी दिव्या शोभा लिये, सर्वदा ही पवित्र ही रहता हैंं तथा दिव्य पवित्र को प्रदर्शित करता हैंं। देवी कमल प्रिय हैंं, कमल के आसान पर ही विराजमान रहती हैंं, कमल के माला धारण करती हैंं, कमल पुष्पों से ही घिरी हुई हैंं। देवी कमला, जगत पालन कर्ता भगवान विष्णु की पत्नी हैंं। देवताओं तथा दानवो ने मिल कर, अधिक सम्पन्न होने हेतु समुद्र का मंथन किया, समुद्र मंथन से १८ रत्न प्राप्त हुए, जिन में देवी लक्ष्मी भी थी, जिन्हें भगवान विष्णु को प्रदान किया गया तथा उन्होंने देवी का पानिग्रहण किया। देवी का घनिष्ठ सम्बन्ध देवराज इन्द्र तथा कुबेर से हैंं, इन्द्र देवताओं तथा स्वर्ग के राजा हैंं तथा कुबेर देवताओं के खजाने के रक्षक के पद पर आसीन हैंं। देवी लक्ष्मी ही इंद्र तथा कुबेर को इस प्रकार का वैभव, राजसी सत्ता प्रदान करती हैंं।


देवी कमला के प्रादुर्भाव से सम्बंधित कथा।

श्रीमद भागवत के आठवें स्कन्द में देवी कमला के उद्भव की कथा प्राप्त होती हैंं। देवी कमला का प्रादुर्भाव समुद्र मंथन के समय से सम्बंधित हैंं। एक बार देवताओं तथा दानवो ने समुद्र का मंथन किया, जिनमें अमृत प्राप्त करना मुख्य था। मुनि दुर्वासा के श्राप के कारण सभी देवता 'लक्ष्मी या श्री' हीन हो गए, यहाँ तक ही भगवान विष्णु का भी लक्ष्मी जी ने त्याग कर दिया। पुनः श्री सम्पन्न होने हेतु या नाना प्रकार के रत्नों को प्राप्त कर समृद्धि हेतु, देवताओं तथा दैत्ययों ने समुद्र का मंथन किया। समुद्र मंथन से १८ रत्न प्राप्त हुए, उन १८ रत्नो में, धन की देवी 'कमला' तथा निर्धन की देवी 'निऋति' नमक दो बहनों का भी प्रादुर्भाव हुआ था। जिन में, देवी कमला भगवान विष्णु को दे दी गई और निऋति, दुसह नमक ऋषि को। देवी भगवान विष्णु से विवाह के पश्चात्, कमला लक्ष्मी नाम से जाने जानी लगी। तत्पश्चात् देवी लक्ष्मी ने विशेष स्थान पाने हेतु, 'श्री विद्या महा त्रिपुर सुंदरी' की कठोर अराधना की तथा अराधना से संतुष्ट हो देवी त्रिपुरा ने उन्हें श्री उपाधि प्रदान की तथा महाविद्याओं में स्थान भी। तब से देवी का सम्बन्ध पूर्णतः धन, समृद्धि तथा सुख से हैंं।
देवी कमला का भौतिक स्वरुप।

देवी कमला का स्वरूप अत्यंत ही मनोहर तथा मनमोहक हैंं तथा स्वर्णिम आभा लिया हुए हैंं। देवी का स्वरूप अत्यंत सुन्दर हैंं, मुख मंडल पर हलकी सी मुस्कान हैंं, कमल के सामान इनके तीन नेत्र हैंं, अपने मस्तक पर अर्ध चन्द्र धारण करती हैंं। देवी के चार भुजाये हैंं तथा वे अपने ऊपर की दो हाथों में कमल पुष्प धारण करती हैंं तथा निचे के दो हाथों से वर तथा अभय मुद्रा प्रदर्शित करती हैंं। देवी कमला मूल्य रत्नो तथा कौस्तुभ मणि से सुसज्जित मुकुट अपने मस्तक पर धारण करती हैंं, सुन्दर रेशमी साड़ी से शोभित हैंं तथा अमूल्य रत्नो से युक्त विभिन्न आभूषण धारण करती हैंं। देवी सागर के मध्य में, कमल पुष्पों से घिरी हुई तथा कमल के ही आसन पर बैठी हुई हैंं। हाथीयों के समूह देवी को अमृत के कलश से स्नान करा रहे हैंं।
देवी कमला से सम्बंधित अन्य तथ्य।

भगवान विष्णु से विवाह होने के परिणामस्वरूप, देवी का सम्बन्ध सत्व गुण से हैंं तथा वे वैष्णवी शक्ति की अधिष्ठात्री हैंं। भगवान विष्णु देवी कमला के भैरव हैंं। शासन, राज पाट, मूल्यवान् धातु तथा रत्न जैसे पुखराज, पन्ना, हीरा इत्यादि, सौंदर्य से सम्बंधित सामग्री, जेवरात इत्यादि देवी से सम्बंधित हैंं प्रदाता हैंं। देवी की उपस्थिति तीनो लोको को सुखमय तथा पवित्र बनती हैंं अन्यथा इन की बहन देवी धूमावती या निऋति निर्धनता तथा अभाव के स्वरूप में वास करती हैंं। व्यापारी वर्ग, शासन से सम्बंधित कार्य करने वाले देवी की विशेष तौर पर अराधना, पूजा इत्यादि करते हैंं। देवी हिन्दू धर्म के अंतर्गत सबसे प्रसिद्ध हैंं तथा समस्त वर्गों द्वारा पूजिता हैंं, तंत्र के अंतर्गत देवी की पूजा तांत्रिक लक्ष्मी रूप से की जाती हैंं। तंत्रो के अनुसार भी देवी समृद्धि, सौभाग्य और धन प्रदाता हैंं।

देवी की विशेष रूप से पूजा अराधना दीपावली के दिन की जाती हैंं देवी से सम्बंधित दीपावली एक महा पर्व हैंं जो समस्त जातिओ द्वारा मनाई जाती हैंं। भारत वर्ष के पूर्वी भाग में रहने वाले, शक्ति पूजा से सम्बंधित समाज दीपावली के दिन देवी काली के विभिन्न रूपों की पूजा करते हैंं तथा अन्य भाग जो वैष्णव संप्रदाय से सम्बंधित हैंं देवी महा लक्ष्मी की पूजा करते हैंं। वास्तव मैं ये दोनों महा देवियाँ एक आद्या शक्ति कि ही दो अलग रूप हैंं। देवी का सम्बन्ध प्रकाश से होने के कारण दीपावली के पर्व को प्रकाश का पर्व भी कहा जाता हैंं तथा सभी अपने घरों तथा अन्य स्थानों पर सूर्य अस्त पश्चात् दीपक जलाते हैंं, देवी का आगमन करते हैंं।

देवी एक रूप में सच्चिदानंद मयी लक्ष्मी हैंं; जो भगवान विष्णु से अभिन्न हैंं तथा अन्य रूप में धन तथा समस्त प्रकृति संसाधनों की अधिष्ठात्री देवी हैंं। त्रिलोक में देवता, दैत्य तथा मानव देवी के कृपा के बिना पंगु हैंं। देवी कमला की अराधना स्थिर लक्ष्मी प्राप्ति तथा संतान प्राप्ति के लिया की जाती हैंं। अश्व, रथ, हस्ती के साथ उनका सम्बन्ध राज्य वैभव का सूचक हैंं।
समुद्र मंथन कर पुनः देवी लक्ष्मी (कमला) को प्राप्त करना तथा भगवान् विष्णु को विवाह हेतु चयनित करना।

देवी कमला का प्रादुर्भाव, समुद्र मंथन से संबंधित हैं।

मद, अहंकार में चूर इंद्र को दुर्वासा ऋषि ने शाप दिया कि देवता लक्ष्मी हीन हो जाये, जिसके परिणामस्वरूप देवता निस्तेज, सुख-वैभव से वंचित, धन तथा शक्ति हीन हो गए। दैत्य गुरु शुक्राचार्य के आदर्शों पर चल कर उनका शिष्य दैत्य राज बलि ने स्वर्ग पर अपना अधिकार कर लिया। समस्त देवता, सुख, वैभव, संपत्ति, समृद्धि से वंचित हो पृथ्वी पर छुप कर रहने लगे, उनका जीवन बड़ा ही कष्ट मय हो गया था। पुनः सुख, वैभव, साम्राज्य, सम्पन्नता की प्राप्ति हेतु भगवान् विष्णु के आदेशानुसार, देवताओं ने दैत्यों से संधि की तथा समुद्र का मंथन किया। जिससे १४ प्रकार के रत्न प्राप्त हुए, जिनमें देवी कमला भी थीं।

भगवान श्री हरि की नित्य शक्ति देवी कमला के प्रकट होने पर, बिजली के समान चमकीली छठा से दिशाएँ जगमगाने लगी, उनके सौन्दर्य, औदार्य, यौवन, रूप-रंग और महिमा से सभी को अपने ओर आकर्षित किया। देवता, असुर, मनुष्य सभी देवी कमला को लेने के लिये उत्साहित हुए, स्वयं इंद्र ने देवी के बैठने के लिये अपने दिव्य आसन प्रदान किया। श्रेष्ठ नदियों ने सोने के घड़े में भर भर कर पवित्र जल से देवी का अभिषेक किया, पृथ्वी ने अभिषेक हेतु समस्त औषिधयां प्रदान की। गौओं ने पंचगव्य, वसंत ऋतु ने समस्त फूल-फल तथा ऋषियों ने विधि पूर्वक देवी का अभिषेक सम्पन्न किया। गन्धर्वों ने मंगल गान की, नर्तकियां नाच-नाच कर गाने लगी, बादल सदेह होकर मृदंग, डमरू, ढोल, नगारें, नरसिंगे, शंख, वेणु और वीणा बजाने लगे, तदनंतर देवी कमला हाथों पद्म (कमल) ले सिंहासन पर विराजमान हुई। दिग्गजों ने जल से भरे कलशों से उन्हें स्नान कराया, ब्राह्मणों ने वेद मन्त्रों का पाठ किया। समुद्र ने देवी को पीला रेशमी वस्त्र धारण करने हेतु प्रदान किया, वरुण ने वैजन्ती माला प्रदान की जिसकी मधुमय सुगंध से भौरें मतवाले हो रहे थे। विश्वकर्मा ने भांति-भांति के आभूषण, देवी सरस्वती ने मोतियों का हार, ब्रह्मा जी ने कामल और नागों ने दो कुंडल देवी कमला को प्रदान किये। इसके पश्चात् देवी कमला ने अपने हाथों से कमल की माला लेकर उसे सर्व गुणसम्पन्न, पुरुषोत्तम श्री हरि विष्णु के गले में डाल उन्हें अपना आश्रय बनाया, वर रूप में चयन किया।

लक्ष्मी जी को सभी (दानव, मनुष्य, देवता) प्राप्त करना चाहते थे, परन्तु लक्ष्मी जी ने श्री विष्णु का ही वर रूप में चयन किया, जिसके निम्न कारण थे। देवी कमला ने मन ही मन विचार किया, कोई महान तपस्वी थे परन्तु उनका क्रोध पर विजय नहीं था, कोई ज्ञानी था तो उसमें अनासक्त नहीं थीं, कोई बड़े महत्वशाली थे, परन्तु वे काम को नहीं जीत पाए थे। किसी के पास एश्वर्य बहुत हैं परन्तु, उन्हें दूसरों का सहारा लेना पड़ता हैं, कोई धर्मचारी तो हैं पर अन्य प्राणियों के प्रति प्रेम का बर्ताव नहीं हैं। किसी में त्याग तो हैं, परन्तु केवल मात्र त्याग ही मुक्ति का कारण नहीं बन सकता, कोई वीर हैं परन्तु काल के पंजे में हैं, कुछ महात्माओं में विषयासक्त नहीं हैं, परन्तु वे निरंतर अद्वैत समाधी में लीन रहते हैं। बहुत से ऋषि-मुनि ऐसे हैं, जिनकी आयु बहुत अधिक हैं परन्तु उनका शील-मंगल देवी के योग्य नहीं था, किन्हीं में दोनों ही बातें हैं, परन्तु वे अमंगल वेश मैं रहते हैं, बचे एक केवल मात्र श्री विष्णु, उन्हीं में सर्व मंगलमय गुण सर्वदा निवास करते हैं तथा स्थिर रहते हैं। इस प्रकार सोच विचार कर श्री कमला जी ने चिर अभीष्ट भगवान् को ही वर के रूप में, चयनित किया, उनमें सर्वदा सद्गुण निवास करते हैं।
श्री राम ज्योतिष सदन
भारतीय वैदिक ज्योतिष एवं मंत्र यंत्र तंत्र परामर्शदाता
दैवज्ञ पंडित आशु बहुगुणा मोबाइल नंबर 97 6092 4411 यही हमारा WhatsApp नंबर भी है।
मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

शाबर धूमावती तंत्र साधना

शाबर धूमावती साधना :
दस महाविद्याओं में माँ धूमावती का स्थान सातवां है और माँ के इस स्वरुप को बहुत ही उग्र माना जाता है ! माँ का यह स्वरुप अलक्ष्मी स्वरूपा कहलाता है किन्तु माँ अलक्ष्मी होते हुए भी लक्ष्मी है ! एक मान्यता के अनुसार जब दक्ष प्रजापति ने यज्ञ किया तो उस यज्ञ में शिव जी को आमंत्रित नहीं किया ! माँ सती ने इसे शिव जी का अपमान समझा और अपने शरीर को अग्नि में जला कर स्वाहा कर लिया और उस अग्नि से जो धुआं उठा )उसने माँ धूमावती का रूप ले लिया ! इसी प्रकार माँ धूमावती की उत्पत्ति की अनेकों कथाएँ प्रचलित है जिनमे से कुछ पौराणिक है और कुछ लोक मान्यताओं पर आधारित है !
नाथ सम्प्रदाय के प्रसिद्ध योगी सिद्ध चर्पटनाथ जी माँ धूमावती के उपासक थे ! उन्होंने माँ धूमावती पर अनेकों ग्रन्थ रचे और अनेकों शाबर मन्त्रों की रचना भी की !
यहाँ मैं माँ धूमावती का एक प्रचलित शाबर मंत्र दे रहा हूँ जो बहुत ही शीघ्र प्रभाव देता है !
कोर्ट कचहरी आदि के पचड़े में फस जाने पर अथवा शत्रुओं से परेशान होने पर इस मंत्र का प्रयोग करे !
माँ धूमावती की उपासना से व्यक्ति अजय हो जाता है और उसके शत्रु उसे मूक होकर देखते रह जाते है !
|| मंत्र ||
ॐ पाताल निरंजन निराकार
आकाश मंडल धुन्धुकार
आकाश दिशा से कौन आई
कौन रथ कौन असवार
थरै धरत्री थरै आकाश
विधवा रूप लम्बे हाथ
लम्बी नाक कुटिल नेत्र दुष्टा स्वभाव
डमरू बाजे भद्रकाली
क्लेश कलह कालरात्रि
डंका डंकिनी काल किट किटा हास्य करी
जीव रक्षन्ते जीव भक्षन्ते
जाया जीया आकाश तेरा होये
धुमावंतीपुरी में वास
ना होती देवी ना देव
तहाँ ना होती पूजा ना पाती
तहाँ ना होती जात न जाती
तब आये श्री शम्भु यती गुरु गोरक्षनाथ
आप भई अतीत
ॐ धूं: धूं: धूमावती फट स्वाहा !
|| विधि ||
41 दिन तक इस मंत्र की रोज रात को एक माला जाप करे ! तेल का दीपक जलाये और माँ को हलवा अर्पित करे ! इस मंत्र को भूल कर भी घर में ना जपे, जप केवल घर से बाहर करे ! मंत्र सिद्ध हो जायेगा !
|| प्रयोग विधि १ ||
जब कोई शत्रु परेशान करे तो इस मंत्र का उजाड़ स्थान में 11 दिन इसी विधि से जप करे और प्रतिदिन जप के अंत में माता से प्रार्थना करे –
“ हे माँ ! मेरे (अमुक) शत्रु के घर में निवास करो ! “
ऐसा करने से शत्रु के घर में बात बात पर कलह होना शुरू हो जाएगी और वह शत्रु उस कलह से परेशान होकर घर छोड़कर बहुत दुर चला जायेगा !
|| प्रयोग विधि २ ||
शमशान में उगे हुए किसी आक के पेड़ के साबुत हरे पत्ते पर उसी आक के दूध से शत्रु का नाम लिखे और किसी दुसरे शमशान में बबूल का पेड़ ढूंढे और उसका एक कांटा तोड़ लायें ! फिर इस मंत्र को 108 बार बोल कर शत्रु के नाम पर चुभो दे !
ऐसा 5 दिन तक करे , आपका शत्रु तेज ज्वर से पीड़ित हो जायेगा और दो महीने तक इसी प्रकार दुखी रहेगा !
नोट – इस मंत्र के और भी घातक प्रयोग है जिनसे शत्रु के परिवार का नाश तक हो जाये ! किसी भी प्रकार के दुरूपयोग के डर से मैं यहाँ नहीं लिखना चाहता ! इस मंत्र का दुरूपयोग करने वाला स्वयं ही पाप का भागी होगा !कोई भी जप-अनुष्ठान करने से पूर्व मंत्र की शुद्धि जांचा लें ,विधि की जानकारी प्राप्त कर लें तभी प्रयास करें |गुरु की अनुमति बिना और सुरक्षा कवच बिना तो कदापि कोई साधना न करें |उग्र महाशक्तियां गलतियों को क्षमा नहीं करती कितना भी आप सोचें की यह तो माँ है |उलट परिणाम तुरत प्राप्त हो सकते हैं |अतः बिना सोचे समझे कोई कार्य न करें |पोस्ट का उद्देश्य मात्र जानकारी उपलब्ध करना है ,अनुष्ठान या प्रयोग करना नहीं |अतः कोई समस्या होने पर हम जिम्मेदार नहीं होंगे |.................................
श्री राम ज्योतिष सदन
भारतीय वैदिक ज्योतिष एवं मंत्र यंत्र तंत्र परामर्शदाता
दैवज्ञ पंडित आशु बहुगुणा मोबाइल नंबर 97 6092 4411 यही हमारा WhatsApp नंबर भी है।
मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

प्रथम महाविद्या महाकाली


प्रथम महाविद्या काली (दस महाविद्या)

दस महाविद्या में काली का स्थान पहला है। उनके बारे में सबसे ज्यादा ग्रंथ लिखे गए हैं। उनमें से अधिकतर लुप्त हो चुके हैं। उनकी महिमा निराली है। क्रोध में भरी एवं दुष्टों के संहार में करने के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली माता भक्तों पर हमेशा कृपा बरसाती रहती हैं। वह अपने साधक भक्तों को समय-समय पर अपनी उपस्थिति का आभास भी कराती रहती हैं। विभिन्न ग्रंथों में इनके कई नाम और भेद हैं जो विशिष्ट ज्ञान के लिए ही जरूरी है। सामान्य तौर पर इनके दो रूप ही अधिक प्रचलित हैं। वे श्यामा काली (दक्षिण काली) और सिद्धिकाली (गुह्य काली) जिन्हें काली नाम से भी पुकारा जाता है। ब्रह्मा, विष्णु, इंद्र, वरुण, कुबेर, यम,, महाकाल, चंद्र, राम, रावण, यम, राजा बलि, बालि, वासव, विवस्वान सरीखों ने इनकी उपासना कर शक्तियां अर्जित की हैं। इनके रूपों की तरह मंत्र भी अनेक हैं लेकिन सामान्य साधकों को उलझन से बचाने के लिए उनका जिक्र न कर सीधे मूल मंत्रों पर आता हूं।

एकाक्षरी मंत्र-- क्रीं
इसके ऋषि भैरव ऋषि, गायत्री छंद, दक्षिण काली देवी, कं बीज, ईं शक्ति: एवं रं कीलकं है। यह अत्यंत प्रभावी व कल्याणकारी मंत्र है। इसकी साधना से ही राजा विश्वामित्र को ब्राह्मणत्व की प्राप्ति हुई थी। शवरूढ़ां महाभीमां घोरद्रंष्ट्रां वरप्रदम् से ध्यान कर एक लाख जप कर दशांश हवन करें।

करन्यास व हृदयादि न्यास-- ऊं क्रां, ऊं क्रीं, ऊं क्रूं, ऊं क्रैं, ऊं क्रौं, ऊं क्रं, ऊं क्र: से करन्यास व हृदयादि न्यास करें।

द्वयक्षर मंत्र-- क्रीं क्रीं
ऋषि भैरव, छंद गायत्री, बीज क्रीं, शक्ति स्वाहा, कीलकं हूं है। बाकी पूर्वोक्त तरीके से करें।

काली पूजा प्रयोग
काली पूजा के सभी मंत्रों में 22 अक्षर वाले मंत्र को सबसे प्रभावी माना गया है। अन्य मंत्रों  के प्रयोग में इसी मंत्र के अनुरूप पूजाविधान और यंत्रार्चन किया जाता है। इसका प्रयोग बेहद उग्र और आज की स्थिति में थोड़ी कठिन है। अत: मैं सामान्य जानकारी तो दूंगा पर साथ ही सलाह भी है कि सामान्य साधक इसके कठिन प्रयोग से बचें। यदि तीव्र इच्छा हो और उसी क्षेत्र में आगे बढऩा चाहते हों तो योग्य गुरु के निर्देशन में इसे करें।

बाइस अक्षर मंत्र-- क्रीं क्रीं क्रीं हूं हूं ह्रीं ह्रीं दक्षिणे कालिके क्रीं क्रीं क्रीं हूं हूं ह्रीं ह्रीं स्वाहा।

विनियोग-- अस्य मंत्रस्य भैरव ऋषि:, उष्णिक् छंद:, दक्षिण कालिका देवता, ह्रीं बीजं, हूं शक्ति:, क्रीं कीलकं सर्वाभिष्ट सिद्धेयर्थे जपे विनियोग:।

अंगन्यास--  ऊं कुरुकुल्लायै नम: मुखे, ऊं विरोधिन्यै नम: दक्षिण नासिकायां, ऊं विप्रचित्तायै नम: वाम नासिकायां, ऊं उग्रायै नम: दक्षिण नेत्रे, ऊं उग्रप्रभायै नम: वाम नेत्रे, ऊं दीप्तायै नम: दक्षिण कर्णे, ऊं नीलायै नम: वाम कर्णे, ऊं घनायै नम: नाभौ, ऊं बालाकायै नम: हृदये, ऊं मात्रायै नम: ललाटे, ऊं मुद्रायै नम: दक्षिण स्कंधे,  ऊं मीतायै नम: वाम स्कंधे।  इसके बाद बूतशुदिध आदि कर्म करें। ह्रीं बीज से प्राणायाम करें।

ऋष्यादि न्यास-- भैरव ऋषिये नम: शिरसि, उष्णिक छंदसे नम: हृदि, दक्षिणकालिकायै नम: हृदये, ह्रीं बीजाय नम: गुह्ये, हूं शक्तये नम: पादयो:, क्रीं कीलकाय नम: नाभौ। विनियोगाय नम: सर्वांगे।

षडंगन्यास-- ऊं क्रां हृदयाय नम:, ऊं क्रीं शिरसे स्वाहा, ऊं क्रूं शिखायै वषट्, ऊं क्रैं कवचाय हुं, ऊं क्रौं नेत्रत्रयाय वौषट्, ऊं क्र: अस्त्राय फट्।

ध्यान
चतुर्भुजां कृष्णवर्णां मुंडमाला विभूषिताम्,
खडग च दक्षिणो पाणौ विभ्रतीन्दीवर-द्वयम्।
द्यां लिखंती जटायैकां विभतीशिरसाद्वयीम्,
मुंडमाला धरां शीर्षे ग्रीवायामय चापराम्।।
वक्षसा नागहारं च विभ्रतीं रक्तलोचनां,
कृष्ण वस्त्रधरां कट्यां व्याघ्राजिन समन्विताम्।
वामपदं शव हृदि संस्थाप्य दक्षिण पदम्,
विलसद् सिंह पृष्ठे तु लेलिहानासव पिबम्।।
सट्टहासा महाघोरा रावै मुक्ता सुभीषणा।।

विधि एवं फल-- सूने घर, निर्जन स्थान, वन, मंदिर (काली को हो तो श्रेष्ठ), नदी के किनारे एवं श्मशान में इस मंत्र के जप से विशेष और शीघ्र फल की प्राप्ति होती है।  22 अक्षर मंत्र का दो लाख जप कर कनेर के फूलों से दशांश हवन करना चाहिए। काली की नियमित उपासना करने का मतलब यही होत है कि साधक उच्चकोटि का है और उसने पहले ब्रह्मा, विष्णु, शिव, गौरी, गणेश, सूर्य और कुछ महाविद्या की उपासना कर ली है और अब वह साधना के चरम की ओर अग्रसर हो रहा है।
कुछ कठिन प्रयोग-- जो साधक स्त्री की योनि को देखते हुए दस हजार जप करता है, वह ब़हस्पति के समान होकर लंबी आयु और काफी धन पाता है। बिखरे बालों के साथ नग्न होकर श्मशान में दस हजार जप करने से सभी कामनाएं सिद्ध होती हैं। हविष्यान्न का सेवन करता हुआ जप करे तो विद्या, लक्ष्मी एवं यंश को प्राप्त करेगा।

गुह्यकाली के कुछ मंत्र

1-नवाक्षर--  क्रीं गुह्ये कालिका क्रीं स्वाहा।
2-चतुर्दशाक्षर मंत्र--  क्रौं हूं ह्रीं गुह्ये कालिके हूं हूं ह्रीं ह्रीं स्वाहा।
3-पंचदशाक्षर मंत्र--  हूं ह्रीं गुह्ये कालिके क्रीं क्रीं हूं हूं ह्रीं ह्रीं स्वाहा।

ध्यान
द्यायेन्नीलोत्पल श्यामामिन्द्र नील समुद्युतिम्। धनाधनतनु द्योतां स्निग्ध दूर्वादलद्युतिम्।।
ज्ञानरश्मिच्छटा- टोप ज्योति मंडल मध्यगाम्। दशवक्त्रां गुह्य कालीं सप्त विंशति लोचनाम्।।
श्री राम ज्योतिष सदन
भारतीय वैदिक ज्योतिष एवं मंत्र यंत्र तंत्र परामर्शदाता
दैवज्ञ पंडित आशु बहुगुणा मोबाइल नंबर 97 6092 4411 यही हमारा WhatsApp नंबर भी है।
मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

शैतानी आंख यानि नजर दोष


वास्तव में बहुत ही अधिक ध्यान रखने वाली बात है कि शैतानी-आंख यानी नजर दोष से बच्चों को बचाने के लिये लाल रंग का धागा बच्चे के गले में होना जरूरी है,क्योंकि प्रोफ़ेसर डुन्डेज की थ्योरी के अनुसार बच्चों के अन्दर सूखापन पैदा करने और बच्चे के जीवन रक्षक तरलता को सोखने के लिये नजर दोष यानी शैतानी-आंख का बहुत बडी भूमिका बनती है। उन्होने एक बहुत बडा तथ्य लिखा है कि शैतानीं आंख का शिकंजा मछलियों पर नहीं पडता है,अगर घर के अन्दर मछलियां रखीं जावें,या बच्चों के नाम मछली के नामों से सम्बन्धित रखे जावें,अथवा उनके गले में मछली को पकडने वाले कांटे का छल्ला बनाकर डाला जावे,अथवा जल से सम्बन्धित कोई चीज बच्चे के पास रहे जैसे कौडी शंख से बनी वस्तु सीप से पिलाया जाने वाला दूध,मोती आदि। इसके बाद इन वस्तुओं को जेविस लोग जब सूर्य मीन राशि में होता तब पहिनना उत्तम मानते है,इसके अलावा वे जिन्हे नजर अधिक लगती है उन्हे मीन के ही सूर्य के समय में एक छोटे से सिक्के पर जो चांदी का बना होता है,उस पर उस बच्चे या व्यक्ति का नाम सिक्के के नीचे वाले हिस्से पर लिखवाकर भी पहिनाते हैं।

महिलाओं के अन्दर शैतानीं आंख बहुत अधिक प्रभावित होती है,इस बात को जेविस लोग भी मानते है,उनका कहना है कि प्रत्येक सुन्दर महिला को अपनी सुन्दरता बनाये रखने के लिये अपने शरीर को सफ़ेद या काले कपडे से छुपाकर रखना चाहिये,जो महिलायें अपनी हठधर्मी से अपने शरीर का प्रदर्शन करतीं है उनके जीवन में कोई बडी सफ़लता नहीं मिलती है,वे जीवन के किसी न किसी क्षेत्र से कट जातीं है,या तो उनके अन्दर चरित्रहीनता आजाती है अथवा वे अपनी संतान को भटकता हुआ छोड कर अन्य पति के पास चलीं जातीं है,अथवा उनका सुह्रदय बदल कर कठोरता में बदल जाता है और जीवन के सभी आयामों में वे केवल धन की ही चाहत रखतीं है। जेविस लोगों ने गर्म प्रदेशों में रहने वाली महिलाओं के लिये नियम बनाये थे कि वे अगर शरीर को खुला भी रखना चाहतीं है तो माथे पर लाल रंग की बिन्दी या गले में लाल या काले रंग का धागा अवश्य डालकर रखा करें।
सिसली और दक्षिणी इटली के लोगों की मान्यता है कि कुछ लोग बिना किसी कारण के ही दूसरों पर अपनी शैतानी आंख का प्रभाव डालते हैं। जो लोग बिना कारण के ही दूसरों की प्रोग्रेस को देख कर जलते है,उनकी आंख के अन्दर एक प्रोजेक्सन क्षमता का विकास अपने आप हो जाता है,ऐसे लोगों को उनकी भाषा में जेट्टोरस या ओसियो कहा जाता है,पहिचान में कहा जाता है कि ऐसे लोगों की प्रक्रुति हमेशा नकारात्मक सोचने की होती है,जैसे - "तुम्हारे पास तो सब कुछ है,मेरे पास कुछ भी नही है",अथवा "तुम्हारा पति तो तुम्हे बहुत प्यार करता है,हमारा नहीं",अथवा "तुम्हारे जैसा मैं भी कभी धनवान था,लेकिन भगवान ने सब कुछ ले लिया",अथवा "तुम्हारा ज्ञान तो बहुत बडा है,मेरे पास है ही नहीं",कई लोगों को जो इस तरह का जो नजर दोष देते है उनकी भाव भंगिमा बिलकुल थके हुये व्यक्ति जैसी होती है,और इस प्रकार के लोगों को घर आने पर पहले पानी जरूर पिलाना चाहिये।

संसार के मध्यवर्ती भागों में विशेषत: ग्रीस और टर्की में जो लोग नीली आंखों वाले अथवा कंजे होते है,उन्हे नजर देने वाले दोष से युक्त कहा जाता है। कुछ देशों में अगर समझ लिया जाता है कि उनके बच्चे को या फ़ल वाले वृक्ष को अथवा दूध देने वाले जानवर को अथवा व्यवसाय स्थान को नजर लगी है तो झाडा लगाने वाले के पास जाते हैं,और उससे झाडा लगवाते है,सबसे पहले झाडा लगाने वाला व्यक्ति उस नजर से ग्रसित व्यक्ति अथवा वस्तु के आसपास थूंकता है,फ़िर उस कारक को छूकर ध्यानावस्था मे जाकर कहता है "नजर दोष दूर हो",अगर झाडा लगाने वाला नजर को नही उतार पाता है तो कारक से सम्बन्धित व्यक्ति अन्य उपाय करता है,और जो भी उसके जानकार होते है उनसे कहता रहता है।

किसी पब्लिक प्लेस पर बच्चे को ले जाते समय लोग बच्चों के माथे पर किसी न किसी प्रकार का टीका राख या धूल अथवा काजल का लगा देते है,जिससे बच्चे की सुरक्षा शैतानी आंख वाले से बनी रहती है। अगर कोई बच्चे को कह देता है कि "कितना सुन्दर बच्चा है",तो फ़ौरन उस बच्चे की मां कहती है "कहाँ सुन्दर है कितना गन्दा बच्चा है",इसके साथ ही ग्रीस में नजर से ग्रसित कारक को पत्थर से उतारा भी किया जाता है,एक पत्थर को ग्रसित व्यक्ति या वस्तु से उतारा करने के बाद उसे खुले आसमान के नीचे फ़ेंक देते है,वहाँ भी यही पहिचार होती है कि अगर नजर दोष से कोई कारक ग्रसित है तो बच्चे को उल्टी दस्त होने लगते है,व्यवसाय में अक्समात कमी आजाती है,दूध देने वाले जानवर के स्तनों में खून आने लगता है अथवा वह दूध देना अक्समात बन्द कर देता है,विद्यार्थी का दिमाग अक्समात शिक्षा से दूर भागने लगता है। इटली मे नजर से ग्रसित व्यक्ति बच्चा दूध पिलाने वाली माँ फ़ल वाले वृक्ष दूध देने वाले जानवर जनता के अन्दर चलने वाली दुकाने अगर किसी व्यक्ति से ग्रसित मालुम पडती हैं,तो उस व्यक्ति की पहिचान के लिये लोग एक दूसरे को एक तरह के इशारे से सावधान करते है,इस इशारे को "मानिफ़िको" करते है,जिसमे दाहिने हाथ की बीच की और अनामिका उंगली को मोड कर अंगूठे से दबाकर तर्जनी और कनिष्ठा को खडा करने के बाद उसे सींग वाले जानवर की शक्ल दी जाती है,इस प्रकार के इशारे से जानकार या अन्य लोग समझजाते है कि उनके आसपास कोई नजर देने वाला व्यक्ति है।

जैविस लोग जब समझ जाते है कि उनके किसी कारक को नजर दोष लगा है तो वे उस कारक के पास तीन बार थूकते है,और तीन बार ही "पेह पेह पेह" कहते है,नमक को उतारा करने के बाद घर के बाहर फ़ेंकते हैं,और अपनी भाषा में कहते हैं - "केइन अयन हारा" (शैतानी आंख नहीं),और दूसरा तरीका वे प्रयोग करते है जब उनको लगता है उनका नजर दोष दूर नही हुआ है तो वे सीधे हाथ का अंगूठा उल्टे हाथ में और उल्टे हाथ का अंगूठा सीधे हाथ में उंगलियों से दबाकर ईश्वर से प्रार्थना करते है कि उनका कारक नजर दोष से दूर हो जाये।
ईरान अफ़गानिस्तान पाकिस्तान भारत ताजिकिस्तान में मुस्लिम लोग अपने बच्चे को नजर दोष से ग्रसित होने पर गूगल का धुंआ देते हैं,इसके साथ ही तारामीरा के बीजों को ग्रसित व्यक्ति अथवा कारक के ऊपर उसारा करने के बाद जला देते हैं,उनका विश्वास है कि गूगल या तारामीरा के धुंये से नजरदोष दूर हो जाता है। भारत के अन्दर नीम के पत्तों से झाडा भी दिया जाता है,फ़कीर लोग मोर पंख से व्यक्ति के अन्दर झाडा देते वक्त एन्टीस्टेटिक इनर्जी का प्रयोग करते है जिससे यह दोष दूर हो जाता है। इन देशों में बच्चे की नजर के लिये पहिचान की जाती है कि बच्चे को नजर दोष लगा है तो सबसे पहले उसके मुंह से लार बहनी शुरु हो जाती है,अथवा वह आंखें बन्द कर लेता है और मुंह से फ़ैन आना चालू हो जाता है फ़िर बच्चे को दस्त लगने शुरु हो जाते है,और डायरिया जैसी बीमारी होने के बाद बच्चा लगातार कमजोर होने लगता है,पढे लिखे लोग जो इन बातों पर विश्वास नहीं करते है पहले किसी डाक्टर के पास ले जाते हैं,फ़िर जब कोई दवा काम नही करती है तो उनको समझ में आता है कि बच्चा नजर दोष से ग्रसित है।

शैतानी-आंख से ग्रसित कारकों में पहिचान करने के बाद झाडा-फ़ूंकी जो विभिन्न स्थानों देशों में विभिन्न प्रकार से की जाती है,पानी तेल और मसले हुये मोम का तरल पदार्थ आदि प्रयोग किये जाते है,उसके अलावा प्राकृतिक कारक जिनके अन्दर प्रकृति के द्वारा तरल पदार्थ भरा होता है जैसे अंडा आदि को उतारा करने के बाद विभिन्न स्थानों में रखते हैं,इस तरह के काम एक नाटकीय काम करते है और नजर दोष से ग्रसित कारक ठीक हो जाता है। पूर्वी यूरोप में पानी की परात में जलता हुआ कोयला अथवा माचिस की तीली को नजर से ग्रसित कारक के सामने डालते है,अगर वह वास्तव में ग्रसित है तो पानी के अन्दर जलता हुआ कोयला अथवा माचिस की तीली डालते हुये वह भभक उठता है,तो समझ लिया जाता है कि कारक नजर दोष से पीडित है।

यूक्रेन में मसला हुआ मोम पवित्र पानी के कटोरे में डाला जाता है,अगर कारक नजर दोष से पीडित है तो वह मोम धीरे धीरे कटोरे के किनारों पर जाकर चिपक जाता है,एक गुप्त प्रार्थना जो महिलाओं को ज्ञात होती है,वे करतीं है और उस पानी के द्वारा कारक को नहलाते है अथवा छिडकते है,अगर कारक नजर दोष से दूर हो जाता है तो वह मोम पवित्र पानी के ऊपर तैरता है और कारक नजर दोष से दूर नही है तो मोम पानी के अन्दर कटोरे की तली में बैठ जाता है। ग्रीस और मैक्सिको तथा अन्य देशों में पवित्र पानी कारक के ऊपर छिडका जाता है या व्यक्ति विशेष को पिलाया जाता है,इसके अलावा व्यक्ति अथवा स्थान पर पानी से क्रास बनाया जाता है। इटली में बहते हुये पानी में नजर दोष के लिये एक प्रयोग और किया जाता है जिसमें आलिव आयल को बहते पानी मे नजर दोष से पीडित व्यक्ति या बच्चे के सामने बूंद बूंद करके टपकाया जाता है,अगर वह तेल पानी के अन्दर एक साथ मिलकर चलता है तो समझा जाता है कि व्यक्ति या बच्चा नजर दोष से ग्रसित है और अगर अलग अलग बहता है तो समझ लिया जाता है कि नजर दोष दूर हो चुका है। मैक्सिको में एक कच्चे अंडे को बच्चे के ऊपर रोल करने के बाद उसके सोने वाले स्थान के नीचे रख दिया जाता है,और सुबह को उसे तोडा जाता है अगर वह कठोर हो गया है तो समझा जाता है कि बच्चा नजर दोष से पीडित है। इसी तरह से अंडे को पीडित स्थान या व्यक्ति के ऊपर से उसारा करने के बाद एक स्थान पर रख दिया जाता है अगर बारह घंटे बाद उस अंडे पर एक मटमैली से परत बनती है तो किसी पुरुष के द्वारा नजर दोष दिया गया है और अगर उस अंडे पर एक आंख का निशान बनता है तो नजर दोष स्त्री के द्वारा दिया गया है। इसी प्रकार का एक प्रयोग मैक्सिको में किया जाता है कि दो अंडों को एक साथ मगाया जाता है,ग्रसित कारक या वस्तु के ऊपर एक अंडे को उतारा जाता है,और उसे फ़ोड कर एक प्याले में रखकर उस अंडे के तरल पदार्थ से व्यक्ति या बच्चे के माथे पर व्यवसायिक स्थान के धन रखने वाले स्थान पर क्रास का निशान बनाया जाता है,दूसरे अंडे को उस स्थान पर या व्यक्ति अथवा बच्चे पर उतारा करने के बाद एक एकान्त जगह पर रख दिया जाता है,बारह घंटे के बाद उस दूसरे वाले अंडे को तोडा जाता है तो वह उबले हुये अंडे की तरह से निकलता है,उसे शाम को किसी बेकार के स्थान पर फ़ेंक दिया जाता है।
ओं रां रामाय नम:
आप अपनी जन्म कुंडली के दोष निवारण हेतू सटीक उपाय और
एवं मंत्र साधनाएं संबंधित जानकारी के लिए सम्पर्क करे।
श्री राम ज्योतिष सदन
भारतीय वैदिक ज्योतिष एवं मंत्र यंत्र तंत्र परामर्शदाता
दैवज्ञ पंडित आशु बहुगुणा मोबाइल नंबर 97 6092 4411 यही हमारा WhatsApp नंबर भी है।
मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

श्री बटुक भैरव स्तोत्र


श्री बटुक भैरव स्तोत्र
सभी प्रकार की आपदाओं के निवारण का एक सिद्ध प्रयोग
(हिन्दी पद्यानुवाद)
।। पूर्व-पीठिका ।।
मेरु-पृष्ठ पर सुखासीन, वरदा देवाधिदेव शंकर से -
पूछा देवी पार्वती ने, अखिल विश्व-गुरु परमेश्वर से ।
जन-जन के कल्याण हेतु, वह सर्व-सिद्धिदा मन्त्र बताएँ -
जिससे सभी आपदाओं से साधक की रक्षा हो, वह सुख पाए ।
शिव बोले, आपद्-उद्धारक मन्त्र, स्तोत्र हूं मैं बतलाता,
देवि ! पाठ जप कर जिसका, है मानव सदा शान्ति-सुख पाता ।
।। ध्यान ।।
सात्विकः-
बाल-स्वरुप वटुक भैरव-स्फटिकोज्जवल-स्वरुप है जिनका,
घुँघराले केशों से सज्जित-गरिमा-युक्त रुप है जिनका,
दिव्य कलात्मक मणि-मय किंकिणि नूपुर से वे जो शोभित हैं,
भव्य-स्वरुप त्रिलोचन-धारी जिनसे पूर्ण-सृष्टि सुरभित है ।
कर-कमलों में शूल-दण्ड-धारी का ध्यान-यजन करता हूँ,
रात्रि-दिवस उन ईश वटुक-भैरव का मैं वन्दन करता हूँ ।
राजसः-
नवल उदीयमान-सविता-सम, भैरव का शरीर शोभित है,
रक्त-अंग-रागी, त्रैलोचन हैं जो, जिनका मुख हर्षित है ।
नील-वर्ण-ग्रीवा में भूषण, रक्त-माल धारण करते हैं,
शूल, कपाल, अभय, वर-मुद्रा ले साधक का भय हरते हैं ।
रक्त-वस्त्र बन्धूक-पुष्प-सा जिनका, जिनसे है जग सुरभित,
ध्यान करुँ उन भैरव का, जिनके केशों पर चन्द्र सुशोभित ।
तामसः-
तन की कान्ति नील-पर्वत-सी, मुक्ता-माल, चन्द्र धारण कर,
पिंगल-वर्ण-नेत्रवाले वे ईश दिगम्बर, रुप भयंकर ।
डमरु, खड्ग, अभय-मुद्रा, नर-मुण्ड, शुल वे धारण करते,
अंकुश, घण्टा, सर्प हस्त में लेकर साधक का भय हरते ।
दिव्य-मणि-जटित किंकिणि, नूपुर आदि भूषणों से जो शोभित,
भीषण सन्त-पंक्ति-धारी भैरव हों मुझसे पूजित, अर्चित ।
।। १०८ नामावली श्रीबटुक-भैरव ।।
भैरव, भूतात्मा, भूतनाथ को है मेरा शत-शत प्रणाम ।
क्षेत्रज्ञ, क्षेत्रदः, क्षेत्रपाल, क्षत्रियः भूत-भावन जो हैं,
जो हैं विराट्, जो मांसाशी, रक्तपः, श्मशान-वासी जो हैं,
स्मरान्तक, पानप, सिद्ध, सिद्धिदः वही खर्पराशी जो हैं,
वह सिद्धि-सेवितः, काल-शमन, कंकाल, काल-काष्ठा-तनु हैं ।
उन कवि-स्वरुपः, पिंगल-लोचन, बहु-नेत्रः भैरव को प्रणाम ।
वह देव त्रि-नेत्रः, शूल-पाणि, कंकाली, खड्ग-पाणि जो हैं,
भूतपः, योगिनी-पति, अभीरु, भैरवी-नाथ भैरव जो हैं,
धनवान, धूम्र-लोचन जो हैं, धनदा, अधन-हारी जो हैं,
जो कपाल-भृत हैं, व्योम-केश, प्रतिभानवान भैरव जो हैं,
उन नाग-केश को, नाग-हार को, है मेरा शत-शत प्रणाम ।
कालः कपाल-माली त्रि-शिखी कमनीय त्रि-लोचन कला-निधि
वे ज्वलक्षेत्र, त्रैनेत्र-तनय, त्रैलोकप, डिम्भ, शान्त जो हैं,
जो शान्त-जन-प्रिय, चटु-वेष, खट्वांग-धारकः वटुकः हैं,
जो भूताध्यक्षः, परिचारक, पशु-पतिः, भिक्षुकः, धूर्तः हैं,
उन शुर, दिगम्बर, हरिणः को है मेरा शत-शत-शत प्रणाम ।
जो पाण्डु-लोचनः, शुद्ध, शान्तिदः, वे जो हैं भैरव प्रशान्त,
शंकर-प्रिय-बान्धव, अष्ट-मूर्ति हैं, ज्ञान-चक्षु-धारक जो हैं,
हैं वहि तपोमय, हैं निधीश, हैं षडाधार, अष्टाधारः,
जो सर्प-युक्त हैं, शिखी-सखः, भू-पतिः, भूधरात्मज जो हैं,
भूधराधीश उन भूधर को है मेरा शत-शत-शत प्रणाम ।
नीलाञ्जन-प्रख्य देह-धारी, सर्वापत्तारण, मारण हैं,
जो नाग-यज्ञोपवीत-धारी, स्तम्भी, मोहन, जृम्भण हैं,
वह शुद्धक, मुण्ड-विभूषित हैं, जो हैं कंकाल धारण करते,
मुण्डी, बलिभुक्, बलिभुङ्-नाथ, वे बालः हैं, वे क्षोभण हैं ।
उन बाल-पराक्रम, दुर्गः को है मेरा शत-शत-शत प्रणाम ।
जो कान्तः, कामी, कला-निधिः, जो दुष्ट-भूत-निषेवित हैं,
जो कामिनि-वश-कृत, सर्व-सिद्धि-प्रद भैरव जगद्-रक्षाकर हैं,
जो वशी, अनन्तः हैं भैरव, वे माया-मन्त्रौषधि-मय हैं,
जो वैद्य, विष्णु, प्रभु सर्व-गुणी, मेरे आपद्-उद्धारक हैं ।
उन सर्व-शक्ति-मय भैरव-चरणों में मेरा शत-शत प्रणाम ।
।। फल-श्रुति ।।
इन अष्टोत्तर-शत नामों को-भैरव के जो पढ़ता है,
शिव बोले – सुख पाता, दुख से दूर सदा वह रहता है ।
उत्पातों, दुःस्वप्नों, चोरों का भय पास न आता है,
शत्रु नष्ट होते, प्रेतों-रोगों से रक्षित रहता है ।
रहता बन्धन-मुक्त, राज-भय उसको नहीं सताता है,
कुपित ग्रहों से रक्षा होती, पाप नष्ट हो जाता है ।
अधिकाधिक पुनुरुक्ति पाठ की, जो श्रद्धा-पूर्वक करते हैं,
उनके हित कुछ नहीं असम्भव, वे निधि-सिद्धि प्राप्त करते हैं ।
ओं रां रामाय नम:
आप अपनी जन्म कुंडली के दोष निवारण हेतू सटीक उपाय और
एवं मंत्र साधनाएं संबंधित जानकारी के लिए सम्पर्क करे।
श्री राम ज्योतिष सदन
भारतीय वैदिक ज्योतिष एवं मंत्र यंत्र तंत्र परामर्शदाता
दैवज्ञ पंडित आशु बहुगुणा मोबाइल नंबर 97 6092 4411 यही हमारा WhatsApp नंबर भी है।
मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

सिद्ध शाबर मंत्र


इस मन्त्र को अनेको कार्यो के लिए इस्तेमाल किया जाता है यह मंत्र पयोग आ

प अपने सब रूकै काज बनाने के लिए करै तो अचछा है।

मंत्र :- आओ आओ आओ मात काली तजुर्बा मे आओ
सरभंगी की वाणी मे शिव का वचन निभाओ
चहु खुट मे शक्ति का डंका बजाऔर
लप-लप छम-छम करती मरधट-भवन की शक्ति देखुगा तेरी चोट का नजारा मेरी चलायी ना चलयो
मेरे गुरू मुख से शिव-सति की अान मे चलयो
देवी मंडली के पाँच वचन मे चलयो
मात काली जो मेरा वाचा को कुवाचा करै
तो देवी मंडली छोड काली भूतनी कहलावै
भूत मंडली मे बैठक पावै
ले भोग मे दिया मिठाई पान
अब बढा शक्ति मंडली का मान
दुहाई नौ नाथ चौरासी सिदॄो की दुहाई शक्ति मात की

इस मंत्र को सिदॄ करने का समय ग्रहण काल का समय उचित है कोई भी ग्रहण काल मे काली माॅ के मूरती या फोटो के सामने तेल का दीपक जला के 5 सफेद बरफी, एक मीठा पान, एक रूपये का सिक्का रखकर 5 माला जाप कर ले

माला रूदाक्ष की ले अासन मे काला कम्बल यह मंत्र सिदॄ हो जायेगा प्रति दिन नियम बना के जप से भी यह शुभ फल देने लगता है जाप मात्रा एक समान रखै चाहे पाँच बार ही बोल सकते है

हर शनिवार को भोग मे 5 सफेद बरफी एक मीठा पान 5 कपूर पर रखकर घर मे भी भोग दिया जा सकता है या काली माॅ के मन्दिर मे रखकर भी अा सकते है

सुबह और रात साघना काल मे अाप जो भी खाये उसका पृथम भोग काली माॅ को दे फिर कुछ खाये  जमीन पर सोये....... काम वासना के किसी काम का परहेज करे मतलब कुछ भी हो देखना -सोचना -करना..........
श्री राम ज्योतिष सदन
भारतीय वैदिक ज्योतिष एवं मंत्र यंत्र तंत्र परामर्शदाता
दैवज्ञ पंडित आशु बहुगुणा मोबाइल नंबर 97 6092 4411 यही हमारा WhatsApp नंबर भी है।
मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

https://youtu.be/XfpY7YI9CHc

https://youtu.be/XfpY7YI9CHc