Wednesday 26 December 2012

TANTRA.1

.
प्राचीन तंत्र साहित्य---

आगम ग्रंथ में साधारणतया चार पाद होते है - ज्ञान, योग, चर्या और क्रिया। इन पादों में इस समय कोई-कोई पाद लुप्त हो गया है, ऐसा प्रतीत होता है और मूल आगम भी सर्वांश में पूर्णतया उपलब्ध नहीं होता, परंतु जितना भी उपलब्ध होता है वही अत्यंत विशाल है, इसमें संदेह नहीं।
प्राचीन आगमों का विभाग इस प्रकार हो सकता है:
शैवागम ( संख्या में दस ),
रूद्रागम ( संख्या में अष्टादश )
ये अष्टाविंशति आगम (१० + ८ = १८) 'सिद्धांत आगम' के रूप में विख्यात हैं। 'भैरव आगम' संख्या में चौंसठ सभी मूलत: शैवागम हैं। इन ग्रंथों में शाक्त आगम आंशिक रूप में मिले हुए हैं। इनमें द्वैत भाव से लेकर परम अद्वैत भाव तक की चर्चा है।

शैवागम

किरणागम, में लिखा है कि, विश्वसृष्टि के अनंतर परमेश्वर ने सबसे पहले महाज्ञान का संचार करने के लिये दस शिवों का प्रकट करके उनमें से प्रत्येक को उनके अविभक्त महाज्ञान का एक एक अंश प्रदान किया। इस अविभक्त महाज्ञान को ही शैवागम कहा जाता है। वेद जैसे वास्तव में एक है और अखंड महाज्ञान स्वरूप है, परंतु विभक्त होकर तीन अथवा चार रूपों में प्रकट हुआ है, उसी प्रकार मूल शिवागम भी वस्तुत: एक होने पर भी विभक्त होकर दस आगमों के रूप में प्रसिद्व हुआ है। इन समस्त आगमधाराओं में प्रत्येक की परंपरा है।
दस शिवों में पहले प्रणव शिव हैं। उन्होंने साक्षात् परमेंश्वर से जिस आगम को प्राप्त किया था उसका नाम 'कामिक' आगम है। प्रसिद्वि है कि उसकी श्लोकसंख्या एक परार्ध थी। प्रणव शिव से त्रिकाल को और त्रिकाल से हर को क्रमश: यह आगम प्राप्त हुआ। इस कामिक आगम का नामांतर है, कामज, त्रिलोक, की जयरथकृत टीका में कही नाम मिलता है।
द्वितीय शिवागम का नाम है - योग । इसकी श्लोक संख्या एक लक्ष है, ऐसी प्रसिद्वि है। इस आगम के पाँच अवांतर भेद हैं। पहले सुधा नामक शिव ने इसे प्राप्त किया था। उनसे इसका संचार भस्म में; फिर भस्म से प्रभु में हुआ।
तृतीय आगम चित्य है। इसका भी परिमाण एक लक्ष श्लोक था। इसके छ: अवांतर भेद हैं। इसे प्राप्त करनेवाले शिव का नाम है दीप्त। दीप्त से गोपति ने, फिर गोपति से अंबिका ने प्राप्त किया।
चौथा शिवागम कारण है। इसका परिमाण एक कोटि श्लोक हे। इसमें सात भेद हैं। इसे प्राप्त करनेवाले क्रमश: कारण, कारण से शर्व, शर्व से प्रजापति हैं।
पाँचवाँ आगम अजित है। इसका परिमाण एक लक्ष श्लोक है। इसके चार अवांतर भेद हें। इसे प्राप्त करनेवालों के नाम हैं सुशिव, सुशिव से उमेश, उमेश से अच्युत।
षष्ठ आगम का नाम सुदीप्तक (परिमाण में एक लक्ष एवं अवांतर भेद नौ ) हैं। इसे प्राप्त करनेवालों के नाम क्रमश: ईश, ईश से त्रिमूर्ति, त्रिमूर्ति से हुताशन।
सप्तम आगम का नाम सूक्ष्म (परिमाण में एक पद्म) है। इसके कोई अवांतर भेद नहीं हैं। इसे प्राप्त करनेवालों के नाम क्रमश: सूक्ष्म, भव और प्रभंजन हैं।
अष्टम आगम का नाम सहस्र है। अवांतर भेद दस हैं। इसे प्राप्त करनेवालों में काल, भीम, और खग हैं।
नवम आगम सुप्रभेद है। इसे पहले धनेश ने प्राप्त किया, धनेश से विघनेश और विघनेश से शशि ने।
दशम आगम अंशुमान है जिसके अबांतर भेद 12 हैं। इसे प्राप्त करनेवालों के नाम क्रमश: अंशु अब्र और रवि हैं।
दस अगमों की उपर्युक्त सूची किरणागम के आधार पर है। श्रीकंठी संहिता में दी गई सूची में सुप्रभेद का नाम नहीं है। उसके स्थान में कुकुट या मुकुटागम का उल्लेख है।

रूद्रागम

इन आगमों के नाम और प्रत्येक आगम के पहले और दूसरे श्रोता के नाम दिए जा रहे हैं:
1. विजय (पहले श्रोता अनादि रूद्र, दूसरे स्रोता परमेश्वर),
2. नि:श्वास (पहले श्रोता दशार्ण, दूसरे श्रोता शैलजा),
3. पारमेश्वर (पहले श्रोता रूप, दूसरे श्रोता उशना:),
4. प्रोद्गीत (पहले श्रोता शूली , दूसरे श्रोता कच),
5. मुखबिंब (पहले श्रोता प्रशांत, दूसरे श्रोता दघीचि),
6. सिद्ध (पहले बिंदु, दूसरे श्रोता चंडेश्वर),
7. संतान (पहले श्रोता शिवलिंग, दूसरे श्रोता हंसवाहन),
8. नारसिंह (पहले श्रोता सौम्य, दूसरे नृसिंह),
9. चंद्रांशु या चंद्रहास (पहले श्रोता अनंत दूसरे श्रोता वृहस्पति),
10. वीरभद्र (पहले श्रोता सर्वात्मा, दूसरे श्रोता वीरभद्र महागण),
11. स्वायंभुव (पहले श्रोता निधन, दूसरे पद्यजा),
12. विरक्त (पहले तेज, दूसरे प्रजापति),
13. कौरव्य (पहले ब्राह्मणेश, दूसरे नंदिकेश्चर),
14. मामुट या मुकुट (पहले शिवाख्य या ईशान, दूसरे महादेव ध्वजाश्रय),
15. किरण (पहले देवपिता, दूसरे रूद्रभैरव),
16. गलित (पहले आलय, दूसरे हुताशन),
17. अग्नेय (पहले श्रोता व्योम शिव, दूसरे श्रोता ?)
18. ?
श्रीकंठी संहिता में रूद्रागमों की जो सूची है उसमें रौरव, विमल, विसर, और सौरभेद ये चार नाम अधिक हैं। और उसमें विरक्त, कौरव्य, माकुट एवं आग्नेय ये चार नाम नहीं है। कोई-कोई ऐसा अनुमान करते हैं कि ये कौरव्य ही रौरव हैं। बाकी तीन इनसे भिन्न हैं। अष्टादश अगम का नाम कहीं नहीं मिलता। इसमें किरण, पारमेश्वर और रौरव का नाम है।
नेपाल में आठवीं शताब्दी का गुप्त लिपि में लिखा हुआ नि:श्वास तंत्र संहिता नामक ग्रंथ है। इसमें लौकिक धर्म, मूल सूत्र, उत्तर सूत्र, नय सूत्र, गुह्य सूत्र ये पाँच विभाग हैं। लौकिक सूत्र प्राय: उपेक्षित हो गया है। बाकी चारों के भीतर उत्तरसूत्र कहा जाता है। इस उत्तर सूत्र में 18 प्राचीन शिव सूत्रों का नामोल्लेख है। ये सब नाम वास्तव में उसी नाम से प्रसिद्ध शिवागम के ही नाम हैं, यथा
नि:ष्श्वास ज्ञान
स्वायंभुव मुखबिंब
मुकुट या माकुट प्रोद्गीत
वातुल ललित
वीरभद्र सिद्ध
विरस (वीरेश?) संतान
रौरव सर्वोद्गीत
चंद्रहास किरण पारमेश्वर
इसमें 10 शिवतंत्रों के नाम है यथा - कार्मिक, योगज, दिव्य (अथवा चिंत्य), कारण, अजित, दीप्त सूक्ष्म, साहस्र अंशुमान और सुप्रभेद।
ब्रह्मयामल (लिपिकाल 1052 ई0) 39 अध्याय में ये नाम पाए जाते हैं - विजय, नि:श्वास, स्वायंभुव, बाबुल, वीरभद्र, रौरव, मुकुट, वीरेश, चंद्रज्ञान, प्रोद्गीत ललित, सिद्ध संतानक, सर्वोद्गीत, किरण और परमेश्वर (द्रष्टव्य हरप्रसाद शास्त्री द्वारा संपादित नेपाल दरबार का कैटलाग खंड 2, पृ0 60) । कामिक आगम में भी 18 तंत्रो का नामोल्लेख है।
हरप्रसाद शास्त्री ने अष्टादश आगम की प्रति नेपाल में देखी थी जिसका लिपिकाल 624 ई0 में था। बेंडल साहब का कथन है कि केंब्रिज यूनवर्सिटी लायब्रेरी में 'परमेश्वरफ़ आगम' नामक एक 895 ई0 की हाथ की लिखी पोथी है। डॉ0 प्रबोधचंद्र बागची कहते हैं कि पूर्ववर्णित 'नयोत्तर सूत्र' का रचनाकाल छठीं से सातवीं ई0 हो सकता है। 'ब्रह्मयामल' के अनुसार नि:श्वास आदि तंत्र शिव के मध्य स्रोत से उद्भूत हुए थे और ऊर्ध्व वक्ष से निकले हैं। ब्रह्मयामल के मतानुसार नयोत्तर संमोह अथवा शिरश्छेद वामस्रोत से उद्भूत हैं। जयद्रथयामल में भी है कि शिरच्छेद से नयोत्तर और महासंमोहन - ये तीन तंत्र शिव के बाम स्रोत से उद्भूत हैं।
द्वैत और द्वैताद्वैत शैव आगम अति प्राचीन है, इसमें संदेह नहीं। परंतु जिस सरूप में वे मिलते हैं और मध्य युग में भी जिस प्रकार उनका वर्णन मिलता है, उससे ज्ञात होता है कि उसका यह रूप अति प्राचीन नहीं है। काल भेद से विभिन्न ऐतिहासिक परिस्थितियों के कारण ऐसा परिवर्तन हो गया है। फिर भी ऐसा माना जा सकता है कि मध्य युग में प्रचलित पंचरात्र आगम का अति प्राचीन रूप जैसा महाभारत शांति पर्व में दिखाई देता है उसी प्रकार शैवागम के विषय मे भी संभावित है। महाभारत के मोक्ष पर्व के अनुसार स्वयं श्रीकृष्ण ने द्वैत और द्वैताद्वैत शैवागम का अध्ययन उपमन्यु से किया था।
'कामिक आगम' में है कि सदाशिव के पंचमुखों में से पांचरात्र स्रोतों का संबंध है। इसीलिये कुल स्रोत 25 हैं। पाँच मुखों के पाँच स्रोतों के नाम हैं-
1. लौकिक, 2. वैदिक 3. आध्यात्मिक, 4. अतिमार्ग, 5. मंत्र।
पाँच मुख इस प्रकार हैं-
1 सद्योजात, 2 बामदेव, 3 अघोर 4 तत्पुरूष, 5 ईशान।
'सोम सिद्धांत' के अनुसार लौकिक तंत्र पाँच प्रकार के हैं और वैदिक भी पाँच प्रकार के हैं।
इन सब तंत्रों में परस्पर उत्कर्ष या अपकर्ष का विचार पाया जाता है। तदनुसार ऊर्ध्वादि पांच दिशाओं के भेद के कारण तंत्रों के विषय में तारतम्य होता है। इसका तात्पर्य यह है कि ऊध्र्व दिशा से निकले हुए तंत्र सर्वश्रेष्ठ हैं। उसके बाद पूर्व, फिर उत्तर, पश्चिम, फिर दक्षिण। इस क्रम के अनुसार सिद्धांतविद् पंडित लोग कहा करते हैं कि सिद्धांतज्ञान मुक्तिप्रद होने के कारण सर्वश्रेष्ठ है। उसके अनंतर क्रमानुसार सर्पविष नाशक गरूड़ज्ञान, सर्ववशीकरण प्रतिपादक कामज्ञान, भूतों का निवारक फ़ भूततंत्रफ़ और शत्रुदमन के लिये उपयोगी फ़ भैरव तंत्र फ़ का स्थान जानना चाहिए।
इस प्रसंग में और भी एक बात जानना आवश्यक है कि वैदिक दृष्टि से जैसे स्थूलत: ज्ञान के दो प्रकार दिखाई देते हैं- प्रथम 'बोध रूप' और द्वितीय 'शब्द रूप' । उसी प्रकार तंत्र साहित्य में भी ज्ञान के दो रूप पाए जाते हैं। यह कहना अनावश्यक है कि बोधात्मक ज्ञान शब्दात्मक ज्ञान से श्रेष्ठ है, इस बोध रूप ज्ञान के विभिन्न प्रकार हैं क्योंकि प्रतिपाद्य विषय के भेद के अनुसार ज्ञान का भेदाभेद होता है। जो ज्ञान शिव का प्रतिपादक है उससे पशु और माया का प्रतिपादक ज्ञान निकृष्ट है। इसी लिये शुद्ध मार्ग, अशुद्ध मार्ग, मिश्र मार्ग आदि भेदों से ज्ञान भेदों की कल्पना की गई है। शब्दात्मक ज्ञान को फ़ शास्त्र फ़ कहते हैं। इसमें भी परापर भेद हैं। सिद्धांतियों के मतानुसार वेदादिक ज्ञान से सिद्धांत ज्ञान विशुद्ध है, इसलिये श्रेष्ठ है परंतु सिद्धांत ज्ञान में भी परापर भेद हैं। इसी प्रकार दीक्षारूप ज्ञान के भी कई अवांतर भेद पाए जाते हैं- नैष्ठिक, भौतिक, निर्बीज, सबीज, लौकिक इत्यादि। इससे प्रतीत होता है कि मूल में ज्ञान एक होने पर भी प्रतिपाद्य विषय के कारण परापर भेद रूपों में प्रकट होता है।
'स्वायंभुव आगम' में कहा गया है-
तदेकमप्यनेकम्त्वं शिव वक्ताम्बु जोम्हवंल।
परापरेणा भेदेन गच्त्यर्थ प्रतिश्रयात् ।
'कामिक आगम' में भी हैं कि परापर भेद से ज्ञान केअधिकारी भेद होते हैं । इसमें प्रतिपाय विषय के अनुसार मतिज्ञान परज्ञान और पशुज्ञान अथवा अपर ज्ञान हैं । शिव प्रकाशन ज्ञान श्रेष्ठ हैं । पशुपाशादि अर्थ प्रकाशन अपर ज्ञान हैं। इसी प्रकार विविध कल्पनाएँ हैं परंतु शिव और रूद्र दोनों सिद्धांत ज्ञाप हैं।
पाशुपत संप्रदाय के आचार्य अष्टादश रूद्रागमों का प्रामाणाश्य मानते थे, परंतु दश शिव ज्ञान का प्रामाणाय नहीं मानते थे । इसका कारणा यह है कि रूद्रागम में द्वैत दष्टि और अद्वत दष्टि का मिश्रण पाया जाता हैं। परंतु शिवागम में अद्वैत दृष्टि मानी जाती इसलिये आचार्य अभिनय गुप्त ने कहा है कि पाशुपत दर्शन सर्वथा हेय नहीं हैं। किसी किसी ग्रंथ में स्पष्ट रूप से दिखया गया है कि शिव के किन मुखों से किन आगमों का निर्गम हुआ हैं। उससे यह प्रतित होता हैं कि कामिक, योगज, चित्य, कारणा और अजित ये पाँच शिवागम शिव के सधोजात मुख से निर्गत हुए थे। दीत्प, सूक्ष्म, सहरूत्र, अंशुमत या अंशमान संप्रभेद ये पाँच शिवागम शिव के बामदेव नामक मुख से निर्गत हुए हैं। विजय, नि:श्वास, स्वाभुव, आग्नेय और वीर ये पाँच रूद्रागम शिव के अघोर मुख से निर्गत हुए थे। रौरव, मुकुट, विमल ज्ञान, चंद्रकांत और बिब, ये पाँच रूद्रागम शिव के ईशान मुख से निसृत हुए थे। प्रोद्गीत, ललित, सिद्ध, संतान, वातुल, किरणा, सर्वोच्च और परमेश्वर ये आठ रूद्रागम शिव के तत्पुरूष मुख से निर्गत हुए थे। इस प्रकार अष्टाविंशति आगम के 198 विभागों में आगमों की चर्चा दिखाई देती हैं।

भैरवागम

श्रीकंठी संहिता में 64 भैरवागमों का निर्देश मिलता है। ये सब आगम अद्धैत सिद्धांत के प्रतिपादक हैं। इनके नाम इस प्रकार है:
1. भैरवाष्टक (स्वच्छंद भैरव, चंड भैरव, क्रोध भैरव, उन्मत्त भैरव, असितांग भैरव, महोछ्वास भैरव, कपालीश भैरव। अष्टम भैरव का नाम नहीं मिलता)।
2. यामलाष्टक (इसमें आठ यामलों का नाम है यथा - ब्रह्म यामल, विष्णु यामल, स्वच्छंद यामल, रुरुयामल, अथर्वन् यामल, रुद्र यामल और वेताल यामल। अष्टम यामल अज्ञात है)।
3. मत्ताष्टक (रक्त, लंपट, लक्ष्मी, चालिका, पिंगला, उत्फुल्लक, बिंबाद्यमत, ये सात मत हैं। अष्टम का पता नहीं)।
4. मंगलाष्टक (इसमें आठ मंगल नामक ग्रंथ निविष्ट हैं, यथ-पीचु भैरवी, तंत्र भैरवी, ब्राह्मी कला, विजया, चंद्रा, मंगला तथा सर्वमंगला)
5. शक्राष्टक (इसमें मंत्रचक्र, वर्णचक्र, शक्ति चक्र, कलाचक्र, बिंदुचक्र, नादचक्र, गुह्मचक्र और पूर्णचक्र ये आठ चक्र हैं।)
6. बहुरूपाष्टक (इसमें भी आठ ग्रंथ हैं: अंधक, रुरुभेद, अज, वर्णभेद, यम, विडंग, मातृरोदन, जालिम)
7. वाणीशष्टक (भैरवी, चित्रिका, हिंसा, कदंबिका, ह्रल्लेखा, चंद्रलेखा, विद्युल्लेखा, विद्वत्मत ये आठ हैं)
8. शिखाष्टक (भैरवी शिखा; विनाशिखा, विनामनि, संमोह, डामर, आथवक, कबंध, शिरच्छेद)
8020 में चार तंत्रग्रंथ भारत से कंबोज गए थे। उनमें विनाशिखा, शिरच्छेद और संमोह ये तीन ग्रथ पूर्वेक्त सूची में विद्यमान हैं। विनाशिखा शुद्ध नयग्रंथ है। डॉ0 प्रबोधचंद्र बागची ने विनाशिक के नाम से इसे निर्दिष्ट किया है। यह विनाशिखा का ही अपभ्रंश प्रतीत होता है। चतुर्थ पुस्तक का नाम न्यायोत्तर है। (द्रष्टव्य: स्टडीज इन तंत्राज खंड, 1, पृ0 2, प्रबोधचंद्र बागची)। डॉ0 बागची समझते हैं कि नेपाल में 'नि:ष्वास तत्व-संहिता' की जो हस्तलिखित पुस्तक है और जिसका विवरण नेपाल दरबार कैटलाग के प्रथम खंड में पृ0 137 में दिया गया है वह अष्टादश रुद्रागम के अंतर्गत नि:श्वास तंत्र का ही नामांतर है। इसके चार भाग या सूत्र है। सब मिलाकर नयोत्तर तंत्र नाम से ये जाने जाते हैं।

कुलमार्गिका चतु:षष्टीतंत्र:

भगवान् शंकराचार्य ने आनंद लहरी स्तोत्र में लिखा है-
चतुष्टठ्या तंत्रै: सकल मनुसंघायमुवनं,
स्थित्वास्तत्त् सिद्धि प्रसवपरतंत्रं पशुपते:।
पुन:स्तवन्निर्वंधादखिलपुरुषाथैक घटना,
स्वतंत्रं ते तंत्रं क्षितितलमवातीतरदिदम्।। (श्लोक संख्या-31)।
इसमें कहा गया है कि पशुपति ने समग्र विश्व को तत्तत् सिद्धिप्रदर्शक 64 तंत्र में किसी न किसी पुरुषार्थ को प्राप्त करनेवाली उपासना का विवरण है।
अंत में उन्होंने जगदंबा के अनुरोध से यावत् पुरुषार्थो को एक साथ प्राप्त करानेवाले एकमात्र महाशक्ति के शक्तिप्रतिपादक तंत्र को प्रकाट किया था। ऐसा कहा गया है कि सौभाग्यवर्धिनी टीका में इस श्लोक का भावार्थनिरूपण इस प्रकार किया गया है- देवी ने शंकर से कहा कि तुम ऐसे तंत्र की रचना करो जो एक होने पर भी सब प्रकार के पुरुषार्थो का सिद्धिदायक हो। देवी का अनुरोध सुनकर शंकर ने 'कादिमताख्या' स्वतंत्र तंत्र का प्रकाश किया। और तंत्र परस्पर सापेक्ष हैं परंतु यह तंत्र अन्यनिरपेक्ष होने के कारण स्वतंत्र तंत्र के रूप में प्रसिद्ध है। तांत्रिक समाज में इसी कारण इसी को 'अनादि तंत्र' माना जाता है। टीकाकार लक्ष्मीधर ने कहा है कि इस श्लोक की पहली पंक्ति में 'अनुसंधाय' पाठ मानकर विचार किया गया है। परंतु यह उचित नहीं प्रतीत होता। उनके मतानुसार इसका शुद्ध पाठ 'अति संधाय' है। इस पद का तात्पर्य है- 'वंचना' (धोखा देते हुए)। ऐसा माने पर इस श्लोक का तात्पर्य यह होगा कि महामाया ने शंबर प्रभृति 64 तंत्रों के द्वारा विश्वप्रपंच को धोखा दिया है। इनमें प्रत्येक में किसी न किसी सिद्धि का विवरण है। इसीलिये शंकर से देवी का विशेष अनुरोध यह था कि वे सब पुरुषार्थो के साधक एक तंत्र का निर्माण करें। यह मुख्य रूप से 'भगवती तंत्र' है। 'चतु:षष्ठीतंत्र' का नाम 'चतु:शती' में है। (आनंद आश्रम से प्रकाशित नित्याषोडशार्णव नामक ग्रंथ में इन नामों की सविस्तार व्याख्या दी गई है। इसके लिये भास्कर राय की 'सेतुबंध टीका' देखनी चाहिए) इन तंत्रों के वक्ता शंकर हैं और श्रोता पार्वती। ये सब जगत् का विनाश करनेवाले और वैदिक मार्ग से दूरस्थ तंत्र हैं। यह लक्ष्मीधर की व्याख्या का तात्पर्य है। 'अरुणामोदिनी' टीका लक्ष्मीधर की ही अनुगत है। इस मत में 65वें तंत्र के संबंध में कहा गया है कि वह भगवान् का 'मंत्ररहस्य है' जो शिवशक्ति दोनों वर्ण के संमिश्रण से उपहतमुख है।

64 तंत्रों के नाम
चतु:शती में 64 तंत्रों के नाम और उनके ऊपर 'सौंदर्यलहरी टीका' में प्रदत्त लक्ष्मीधर की व्याख्या इस प्रकार है-
क्र0सं0 1-2 महामाया तंत्र और शंबर तंत्र: इसमें माया, प्रपंच, निर्माण का विवरण है। इसके प्रभाव से द्रष्टा की इंद्रियाँ तदनुरूप विषय को ग्रहण न कर अन्याथा ग्रहण करती हैं। जैसा वस्तु - जगत् में घट है यह द्रष्टा के निकट प्रतिभात होता है- फ़ पटफ़ रूप में। यह किसी न किसी अंश में वर्तमान युग में प्रचलित हिपनॉटिज्म (क्तन्र्द्रददृद्यत्द्मथ्र्) प्रभृति मोहिनी विद्या के अनुरूप है।
क्र0 सं0 3. - योगिनी जाल शंबर : मायाप्रधान तंत्र को शंबर कहा जाता है। इसमें योगिनियों का जाल दिखाई देता है। इसकी साधना करनेवाले के लिये श्मशान प्रभृति स्थानों में उपदिष्ट नियामें का अनुसरण करना पड़ता है।
तत्वशंकर- यह फ़ महेंद्र जाल विद्याफ़ है। इसके द्वारा एक तत्व को दूसरे तत्व के रूप में भासमान किया जा सकता है; जैसे पृथ्वी त्तत्व में जल त व का या जल त व में पृथ्वी तत्व का।
5-12 सिद्ध भैरव, बटुक भैरव, कंकाल भैरव, काल भैरव, कालाग्नि भैरव, योगिनी भैरव, महा भैरव तथा शक्ति भैरव (भैरवाष्टक)। इन ग्रंथों में निधि विद्या का वर्णन है और ऐहक फलदायक कापालिक मत का विवरण है। ये सब तंत्र अवैदिक हैं।
13-20 बहुरूपाष्टक, ब्राह्मी, माहेश्वरी, कौमारी, वैष्णवी, वाराही, चामुडा, श्विदूती, (?)। ये सभी शक्ति से उद्भूत मातृका रूप हैं। इन आठ मातृकाओं के विषय में आठ तंत्र लिखे गए थे। लक्ष्मीधर के अनुसार ये सब अवैदिक हैं। इनमें आनुषंगिक रूप से श्री विद्या का प्रसंग रहने से यह वैदिक साधकों के लिये उपादेय नहीं है।
21-28 यामलाष्टक: यामला शब्द का तात्पर्य है कायासिद्ध अंबा। आठ तंत्रों में यामलासिद्धि का वर्णन मिलता है। यह भी अवैदिक तंत्र है।
16- चंद्रज्ञान: इस तंत्र में 16 विद्याओं का प्रतिपादन किया गया है। फिर भी यह कापालिक मत होने के कारण हेय है। चंद्रज्ञान नाम से वैदिक-विद्या-ग्रंथ भी है परंतु वह चतु:षष्ठी तंत्र से बाहर है।
30-मालिनी विद्या: इसमें समुद्रयान का विवरण है। यह भी अवैदिक है।
31-महासंमोहन: जाग्रत मनुष्य को सुप्त यक अचेतन करने की विद्या। यह बाल जिह्यभेद आदि उपायों से सिद्ध होता है, अत: हेय है।
32-36-वामयुप्ट तंत्र : महादेव तंत्र, वातुल तंत्र, वातुलोतर तंत्र, कामिक तंत्र, ये सब मिश्र तंत्र हैं। इनमें किसी न किसी अंश में वैदिक बातें पाई जाती हैं परंतु अधिकांश में अवैदिक हैं।
37-हृद्भेद तंत्र: और गुह्यतंत्र: इसमें गुप्त रूप से प्रकृति तंत्र का भेद वर्णित हुआ है। इस विद्या के अनुष्ठान में नाना प्रकार से हिंसादि का प्रसंग है अत: यह अवैदिक है।
40 -कलावाद: इसमें चंद्रकलाओं के प्रतिपादक विषय हैं (वात्स्यायन कृत फ़ कामसूत्रफ़ आदि ग्रंथ इसी के अंतर्गत हैं।) काम, पुरूषार्थ होने पर भीकला ग्रहण और मोक्ष दस स्थान का ग्रहण और चंद्रकला सौरभ प्रभृति का उपयोग पुरूषार्थ रूप में काम्य नहीं है। इसे छोड़कर निषिद्ध आचारों का उपदेश इस ग्रंथ में है। इसका निषिद्धांश कापालिक न होने पर भी हेय है।
41-कलासार: इसमें करर्णे के उत्कर्षसाधन का उपाय वर्णित है। इस तंत्र में वामाचार का प्राधान्य है।
142-कुंडिका मत: इसमें गुटिकासिद्धि का वर्णन है। इसमें भी वामाचार का प्राधान्य है।
43-मतोतर मत: इसमें रससिद्धि (पारा आदि, आलकेमी, ॠथ्ड़ण्ड्ढथ्र्न्र्) का विवेचन है।
144-विनयाख्यर्तत्र: तिनया एक विशेष योगिनी का नाम है। इस ग्रंथ में इस यागिनी को सिद्ध करने का उपाय बतलाया गया है। किसी किसी के मत से विनया योगिनी नहीं हैं; संभोगयक्षिणी का ही नाम विंनया है।
145-त्रोतल तंत्र:इसमें घुटिका (पान पत्र, अंजन) और पादुकासिद्धि का विवरण है।
46-त्रोतलोतर तंत्र: इसमें 64,000 यक्षिणियों के दर्शन का उपाय वर्णित है।
47-पंचामृत: पृथ्वी प्रभृति पंचभूतों का मरणभाव पिंड, अड़ में कैसे संभव हो सकता है, इसका विषय इसमें है। यह भी कापालिक ग्रंथ है।
48-52 रूपभेद, भूतडामर, कुलसार, कुलोड्डिश, कुलचूडामणि, इन पाँच तंत्रों में मंत्रादि प्रयोग से शत्रु को मारने का उपाय वर्णित है। यह भी अवैदिक ग्रंथ है।
53-57 सर्वज्ञानोतर, महाकाली मत, अअरूणोश, मदनीश, विकुंठेश्वर, ये पाँच तंत्र फ़ दिगंबरफ़ संप्रदाय के ग्रंथ हैं। यह संप्रदाय कापालिक संप्रदाय का भेद है।
58-64 पूर्व, पश्चिम, उतर, दक्षिण, निरूतर, विमल, विमलोतर और देवीमत ये फ़ छपणक संप्रदायफ़ के ग्रंथ हैं।
पूर्वाक्त सक्षिप्त विवरण से पता चलता है कि ये 64 तंत्र ही जागतिक सिद्धि अथवा फललाभ के लिये हैं। पारमार्थिक कल्याण का किसी प्रकार संधान इनमें नहीं मिल सकता। लक्ष्मीधर के मतानुसार ये सभी अवैदिक हैं। इस प्रसंग में लक्ष्मीधर ने कहा है कि परमकल्यणिक परमेश्वर ने इस प्रकार के तंत्रों की अबतारणा की, यह एक प्रश्न है। इसका समाधान करने के लिये उन्होंने कहा है कि पशुपति ने ब्राह्मणा आदि चार वर्ण और ममूर्धाभिषिक्त प्रभृति अनुलोम, प्रतिलोम सब मनुष्यों के लिये तंत्रशास्त्र की रचना की थी। इसमें भी सबका अधिकार सब तंत्रों में नहीं है। ब्राह्मण आदि तीन वर्णों का अधिकार दिया गया है।
अधिकारभेद से ही वयवस्थाभेद है। पहले जो चंद्रकला विद्या की बात कही गई है वह 'चंद्रकला विज्ञान' से भिन्न है। 'चंद्रकला विद्या' के अंतर्गत चंद्रकला, जयोत्सनावती, कुलार्णव, कुलश्री, भुवनेश्वरी, बार्हस्पत्य दुर्वासामत, और (?) इन सब तंत्रों का समावेश हुआ है जिनमें तीन वर्णों का अधिकार है, परंतु त्रिवर्ण विषय में अनुष्ठान का विधान दक्षिण मार्ग से ही है। शूद्रों का भी अधिकार है परंतु उनके अनुष्ठानका विधान वाम मार्ग में है। इस विद्या में मुल मार्ग, समय मार्ग का समन्वय देख पड़ता है।
शुभागम पँचक- ये पाँच आगम समय मार्ग के अंतर्गत हैं। इनमें नाम हैं - वसिष्ठ संहिता, सनक संहिता, सनंदन संहिता, शुकसंहिता सनतकुमार संहिता। ये सब वैदिक मार्गाश्वयी है। वसिष्ठादि पाँच मुनि इस मार्ग के प्रदर्शक हैं। इसका प्रवर्तन 'समयाचार' के आधार पर हुआ था। लक्ष्मीधर का कथन है कि शंकराचार्य स्वयं समयाचार का अनुरण करते थे। शुभागम पंचक शुद्ध समय मार्ग का प्रतिपादन करते हैं। दसमें षोडश नित्याओं का प्रतिपादन मूल विद्या के अंतर्गत स्वीकार करते हुए किया गया है। इसलिये इसे 'अंग विद्या' के रूप में ग्रहण किया जाता है। परंतु चतु:षष्ठी विद्या के अंतर्भुक्त चंद्रज्ञान विद्या में षोडश लित्याओं का प्राधान्य माना गया है। इसलिये इसे 'कौलमार्ग' कहा जाता है। पहले जो स्वतंत्र तंत्र की बात कही गई है - जिसका उल्लेख 'सौंदर्यलहरी' में मिलता है- उसके विषय में भास्कर राय के 'सेतुबंध' में कहा गया है कि वह 'वामकेशतंत्र' हो सकता है। नित्याषेडशार्णव इस तंत्र के ही अंतर्भुक्त है। सौंदर्यलहरी के टीकाकार गौरीकॉत ने कहा है कि 64 तंत्र के अतिरिक्त एक मित्र है वह 'ज्ञानार्णाव' हो सकता है परंतु दूसरे संप्रदाय के मतानुसार सवतंत्र विशेषण से प्रतीत होता है कि वह 'तंत्रराज' नामक विशिष्ट तंत्र का द्योतक है।

नवचतु:षष्ठी तंत्र

तोडलतंत्र में 64 तंत्रों के नाम दिए गए हैं। इस नामसूची को आधुलिक मानना समीचीन है। सर्वानंद ने अपने 'सर्वोल्लास तंत्र' में 'तोडल तंत्र' के ये नाम दिए हैं। इस सूची की आलोचना से जान पड़ता है कि यह चतु:शती की सूची से विलक्षण है ही, 'श्रीकंठी' सूची से भी विलक्षण है।

सर्वोल्लासोद्धृत ताडलतंत्र में जो सूची मिलती है वह इस प्रकार है- काली, मुंडमाला, तारा, तनर्वाण, शिवसार, वीर निदश्र्न, लतार्चन, ताउल, नील, राधा, विद्यासार, भैरव, भैरवी, सिद्धेश्वर, मातृभेद, समया, गुप्तसाधक, माया, महामाया, अक्षया, कुमारी, कुलार्णव, कालिकाकुलसर्वस्व, कालिकाकला, वाराही, योगिनी, योगिनीहृदय, सनतकूमार, त्रिपुरासार, योगिनीनिजय, मालिनी, कुक्कुट, श्रीगणेश, भूत, उड्डीश, कामधेनु, उतर, वीरभद्र, वामकेश्वर, कुलचूडाभणि, भावचूड़ामणि, ज्ञानार्णव, वरदा, तंत्रचिंतामणि, विरूणीविलास, हंसतुत्र, चिदंबरतंत्र, श्वेतवारिध, नित्या, उतरा, नारायणी, ज्ञानदीप, गौतमीय, तनरूतर, गर्जन, कुब्जिका, तत्रमुंक्तावली, बृहदश्रीक्रम, स्वतंत्रयोनि, मायाख्या।
दाशरथी तंत्र के द्वितीय अध्याय में 64 तंत्रों का नामोल्लेख पाया जाता है। यह सूची पहली से कुछ भिन्न है। इंडिया अॅफिस लाइब्रेरी, लंदन में दाशरथी तंत्र की हस्तलिखित पुस्तक (मैनुस्क्रिप्ट) है जिसका लिपिकाल 1676 शकाब्द अर्थात् 1754 ई0 है। हरिवंश में लिखा है कि श्रीकृष्ण ने 64 अद्वैततंत्रों का दुर्वासा के निकट अध्ययन किया था। (दे0 अभिनव गुप्त : के0सी0 पांडेय द्वारा प्रकाशित, पृ0 55)। ऐसी प्रसिद्धि है कि दुर्वासा ही कलियुग में अद्वैत तंत्र नामक ग्रंथ तंत्रसाहित्य के विषय में काफी सूचनाएँ देता है। इसके 41 वें अध्याय में कहा गया है कि यामल आठ प्रकार के हैं- इन आठों का मूल ब्रह्म यामल है। और यामलों में रूद्र यामल, यम यामल, स्कंद यामल, वायु यामल, और इंद्र यामल क नाम मिलता है (जयद्रथ यामल के 30 वें अध्याय में; दे0- विद्यापिठ की तंत्रसूची)
इनके नाम निश्वास तंत्र में नहीं हैं, ब्रह्मयामल में हैं। यामलाष्टक के अनुसार मंगलाष्टक, चक्राष्टक, शिखाष्टक प्रभृति तंत्रों का नाम जयद्रथयामल मे दिखाई पड़ता है। उसमें सद्भाव मंगला, का नाम भी है। मंगलाष्टक में भैरव, चंद्रगर्भ, सुमंगला, सर्वमंगला, विजया, उग्रमंगला, और सद्भाव मंगला के नाम हैं। चक्राष्टक में षट्चक्र का वर्णन, वर्णनाड़ी, गुह्यक, कालचक्र, सौरचक्र, प्रभृति के नाम हैं। शिखाष्टक में शौंज्यि, महाशुषमा, भैरवी, शाब्री, प्रपंचकी, मातृभेदी, रूद्रकाली प्रभृति का नाम आता है।
'जयद्रथ यामल' के 36 वें अध्याय में विद्यापीठ के तंत्रों के नाम दिए गए हैं- सर्ववीर, (समायोग) सिद्धयोगीश्वरी मत, पंचामृत, विषाद, योगिनी जाल शंबर, विद्याभेद, शिरच्छेद, महासंमोहन, महारौद्र, रूद्रयामल, विष्णुयामल, रूद्रभेद, हरियामल, स्कंद गौतमी, इत्यादि।
जयद्रथ यामल की एक पुस्तक नैपाल दरबार के ग्रंथगार में रखी हुई है। उक्त ग्रंथागार में 'पिंगलामत' की 1175 ई0 की लिखी हुई एक पुस्तक है। इसे ब्रह्मयामल का परिशिष्ट मानते हैं। इसमें जयद्रथ यामल के विषय में लिखा है।................................

Friday 14 December 2012

महामहोपाध्याय पं. गोपीनाथ कविराज



.
महामहोपाध्याय पं. गोपीनाथ कविराज वर्तमान युग के विश्वविख्यात भारतीय प्राच्यविद् तथा मनीषी रहे हैं। इनकी ज्ञान-साधना का क्रम वर्तमान शताब्दी के प्रथम दशक से आरम्भ हुआ और प्रयाण-काल तक वह अबाधरूप से चलता रहा। इस दीर्घकाल में उन्होंने पौरस्त्य तथा पाश्चात्य ज्ञान-विज्ञान की विशिष्ट चिन्तन पद्धतियों का गहन अनुशीलन कर, दर्शन और इतिहास के क्षेत्र में जो अंशदान किया है उससे मानव-संस्कृति तथा साधना की अंतर्धाराओं पर नवीन प्रकाश पड़ा है, नयी दृष्टि मिली है।

उन्नीसवीं शती के धार्मिक पुनर्जागरण और बीसवीं शती के स्वातन्त्र्य-आन्दोलन से अनुप्राणित उनकी जीवन-गाथा में युगचेतना साकार हो उठी है। प्राचीनता के सम्पोषक एवं नवीनता के पुरस्कर्ता के रूप में कविराज महोदय का विराट् व्यक्तित्व संधिकाल की उन सम्पूर्ण विशेषताओं से समन्वित है, जिनसे जातीय-जीवन प्रगति-पथ पर अग्रसर होने का सम्बल प्राप्त करता रहा है। गोपीनाथ कविराज संस्कृत के विद्वान और महान दार्शनिक थे। यह बंगाली थे, और इनके पिताजी का नाम वैकुण्ठनाथ बागची था। महामहोपाध्याय पद्मविभूषण पंडित गोपीनाथ कविराज उन ऋषिकल्प ज्ञानी महापुरुषों में अग्रणी थे जिनका अवतरण सहस्राब्दियों बाद कभी-कभी हुआ करता है | उनमें पांडित्य परिपूर्ण भाव से विराजित था, वेद,शास्त्र,पुराण,आगम-निगम तथा तंत्रादि का भारतीय वांग्मय में जो विपुल विस्तार है वह सब का सब उनके चित्केंद्र में एक जगह सिमट आया था | सागर की थाह लगायी जा सकती है परन्तु जो ज्ञान का सागर उनमें लहरा रहा था उसकी थाह नहीं है | उनका पंचभौतिक शरीर तो अब तिरोहित है परन्तु अपनी अमूल्य कृतियों के रूप में वे अनंत काल तक जीवित और साधकों का मार्गदर्शन करते रहेंगे | सम्मान

महामहोपाध्याय (1934)
पद्मविभूषण (1964)
डी लिट् (1947), (इलाहाबाद विश्वविद्यालय
साहित्य वाचस्पति (1965), उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
देशिकोत्तम (1976), विश्व भारती द्वारा
डी लिट (1956) (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय)
2सुंदराचार्य या सच्चिदानंद: इस नाम से एक महापुरुष का आविर्भाव हुआ था। यह जालंधर में रहते थे। इनके शिष्य थे विद्यानंदनाथ। सुंदराचार्य अर्थात् सचिच्दानंदनाथ की 'ललितार्चन चंद्रिका' एवं 'लधुचंद्रिका पद्धति' प्रसिद्ध रचनाएँ हैं।
विद्यानंदनाथ का पूर्वनाम श्रीनिवास भट्ट गोस्वामी था। यह कांची (दक्षिण भारत) के निवासी थे। इनके पूर्वपुरुष समरपुंगव दीक्षित अत्यंत विख्यात महापुरुष थे। श्रीनिवास तीर्थयात्रा के निमित जालंधर गए थे और उन्होंने सच्चिदानंदनाथ से दीक्षा ग्रहण कर विद्यानंद का नाम धारण किया। गुरु के आदेश से काशी आकर रहने लगे। उन्होंने बहुत से ग्रंथों की रचना की जिनमें से कुछ के नाम इस प्रकार हैं- 'शिवार्चन चंद्रिका' , 'क्रमरत्नावली' , ' भैरवार्चापारिजात' , 'द्वितीयार्चन कल्पवल्ली' , 'काली-सपर्या-क्रम-कल्पवल्ली', 'पंचमेय क्रमकल्पलता' , 'सौभाग्य रत्नाकर' (36 तरंग में), 'सौभग्य सुभगोदय' , 'ज्ञानदीपिका' और 'चतु:शती टीका अर्थरत्नावली' । सौभाग्यरत्नाकर, ज्ञानदीपिका और अर्थरत्नावली सम्पूर्णानन्दविश्वविद्यालय, वाराणसी से प्रकाशित हैं ।
नित्यानंदनाथ: इनका पूर्वनाम नाराणय भट्ट है। उन्होंने दुर्वासा के 'देवीमहिम्र स्तोत्र' की टीका की थी। यह तन्त्रसङ्ग्रह में प्रकाशित है । तन्त्रसङ्ग्रह सम्पूर्णानन्दविश्वविद्यालय से प्रकाशित है ।उनका 'ताराकल्पलता पद्धति' नामक ग्रंथ भी मिलता है।
सर्वानंदनाथ: इनका नाम उल्लेखनीय है। यह 'सर्वोल्लासतंत्र' के रचयिता थे। इनका जन्मस्थान मेहर प्रदेश (पूर्व पाकिस्तान) था। ये सर्वविद्या (दस महाविद्याओं) के एक ही समय में साक्षात् करने वाले थे। इनका जीवनचरित् इनके पुत्र के लिखे 'सर्वानंद तरंगिणी' में मिलता है। जीवन के अंतिम काल में ये काशी आकर रहने लगे थे। प्रसित्र है कि यह बंगाली टोला के गणेश मोहल्ला के राजगुरु मठ में रहे। यह असाधरण सिद्धिसंपन्न महात्मा थे।
निजानंद प्रकाशानंद मल्लिकार्जुन योगीभद्र: इस नाम से एक महान् सिद्ध पुरुष का पता चलता है। यह श्रीक्रमोत्तम नामक एक चार उल्लास से पूर्ण प्रसिद्ध ग्रंथ के रचयिता थे। श्रीक्रमोत्तम श्रीविद्या की प्रासादपरा पद्धति है।
ब्रह्मानंद: इनका नाम पहले आ चुका है। प्रसिद्ध है कि यह पूर्णनंद परमहंस के पालक पिता थे। शिक्ष एवं दीक्षागुरु भी थे। 'शाक्तानंद तरंगिणी' और'तारा रहस्य' इनकी कतियाँ हैं।
पूर्णानंद : 'श्रीतत्त्वचिंतामणि' प्रभृति कई ग्रंथों के रचयिता थे। श्रीतत्वचिन्तामणि का रचनाकाल 1577 0 है। 'श्यामा अथवा कालिका रहस्य' शाक्त क्रम 'तत्वानंद तरंगिणी', 'षटकर्मील्लास' प्रभृति इनकी रचनाएँ हैं। प्रसिद्ध 'षट्चक्र निरूपण' 'श्रीतत्वचितामणि' का षष्ठ अध्याय है।
देवनाथ ठाकुर तर्कपंचानन : ये 16वीं शताब्दी के प्रसिद्ध ग्रंथकार थे। इन्होंने 'कौमुदी' नाम से सात ग्रंथों की रचना की थी। ये पहले नैयायिक थे और इन्होंने 'तत्वचिंतामणि' की टीका आलोक पर परिशिष्ट लिखा था। यह कूचविहार के राजा मल्लदेव नारायण के सभापंडित थे। इनके रचित 'सप्तकौमुदी' में 'मंत्रकौमुदी' एवं 'तंत्र कौमुदी' तंत्रशास्त्र के ग्रंथ हैं। इन्होंने 'भुवनेश्वरी कल्पलता' नामक ग्रंथ की भी रचना की थी।
गोरक्ष: प्रसिद्ध विद्वान् एवं सिद्ध महापुरुष थे। 'महार्थमंजरी' नामक ग्रंथरचना से इनकी ख्याति बढ़ गई थी। इनके ग्रंथों के नाम इस प्रकार हैं- "महार्थमंजरी' और उसकी टीका 'परिमल' , 'संविदुल्लास' , 'परास्तोत्र' , 'पादुकोदय' , 'महार्थोदय' इत्यादि।
'संवित्स्तोत्र' के नाम से गोरक्ष के गुरु का भी एक ग्रंथ था। गोरक्ष के गुरु ने 'ऋजु विमर्शिनी' और 'क्रमवासना' नामक ग्रंथों की भी रचना की थी।
सुभगानंद नाथ ओर प्रकाशानंद नाथ: सुभगांनंद केरलीय थे। इनका पूर्वनाम श्रीकंठेश था। यह कश्मीर में जाकर वहाँ के राजगुरु बन गए थे। तीर्थ करने के लिये इन्होंने सेतुबंध की यात्रा भी की जहाँ कुछ समय नृसिंह राज्य के निकट तंत्र का अध्ययन किया। उसके बाद कादी मत का 'षोडशनित्या' अर्थात् तंत्रराज की मनोरमा टीका की रचना इन्होंने गुरु के आदेश से की। बाईस पटल तक रचना हो चुकी थी, बाकी चौदह पटल की टीका उनके शिष्य प्रकाशानंद नाथ ने पूरी की। यह सुभगानंद काशी में गंगातट पर वेद तथा तंत्र का अध्यापन करते थे। प्रकाशानंद का पहला ग्रंथ 'विद्योपास्तिमहानिधि' था। इसका रचनाकाल 1705 0 है। इनका द्वितीय ग्रंथ गुरु कृत मनोरमा टीका की पूर्ति है। उसका काल 1730 0 है। प्रकाशानंद का पूर्वनाम शिवराम था। उनका गोत्र 'कौशिक' था। पिता का नाम भट्टगोपाल था। ये त्र्यंबकेश्वर महादेव के मंदिर में प्राय: जाया करते थे। इन्होंने सुभगानंद से दीक्षा लेकर प्रकाशानंद नाम ग्रहण किया था।
कृष्णानंद आगमबागीश : यह बंग देश के सुप्रसिद्ध तंत्र के विद्वान् थे जिनका प्रसिद्ध ग्रंथ 'तंत्रसार' है। किसी किसी के मतानुसार ये पूर्णनंद के शिष्य थे परंतु यह सर्वथा उचित नहीं प्रतीत होता। ये पश्वाश्रयी तांत्रिक थे। कृष्णानंद का तंत्रसार आचार एवं उपासना की दृष्टि से तंत्र का श्रेष्ठ ग्रंथ है।
महीधर: काशी में वेदभाष्यकार महीधर तंत्रशास्त्र के प्रख्यात पंडित हुए हैं। उनके ग्रंथ 'मन्त्रमहोदधि' और उसकी टीका अतिप्रसिद्ध हैं (रचनाकाल 1588 0)
नीलकंठ: महाभारत के टीकाकार रूप से महाराष्ट्र के सिद्ध ब्रह्मण ग्रंथकार। ये तांत्रिक भी थे। इनकी बनाई 'शिवतत्वामृत' टीका प्रसिद्ध हैं। इसका रचनाकाल 1680 0 है।
आगमाचार्य गौड़ीय शंकर: आगमाचार्य गौड़ीय शंकर का नाम भी इस प्रसंग में उल्लेखनीय है। इनके पिता का नाम कमलाकर और पितामह का लंबोदर था। इनके प्रसिद्ध ग्रंथ तारा-रहस्य-वृत्ति और शिवार्च(र्ध)न माहात्म्य (सात अध्याय में) हैं। इसके अतिरिक्त इनके द्वारा रचित और भी दो तीन ग्रंथों का पता चलता है जिनकी प्रसिद्धि कम है। भास्कर राय : 18वीं शती में भास्कर राय एक सिद्ध पुरुष काशी में हो गए हैं जो सर्वतंत्र स्वतंत्र थे। इनकी अलौकिक शक्तियाँ थी। इनकी रचनाएँ इस प्रकार हैं- सौभाग्य भास्कर' (यह ललिता सहस्र-नाम की टीका है, रचनाकाल 1729 0) 'सौभाग्य चंद्रोदय' (यह सौभाग्यरत्नाकर की टीका है।) 'बरिबास्य रहस्य' , 'बरिबास्यप्रकाश' ; 'शांभवानंद कल्पलता'(भास्कर शाम्भवानन्दकल्पलता के अणुयायी थे - ऐसा भी मत है), 'सेतुबंध टीका' (यह नित्याषोडशिकार्णव पर टीका है, रचनाकाल 1733 0); 'गुप्तवती टीका' (यह दुर्गा सप्तशती पर व्याख्यान है, रचनाकाल 1740 0); 'रत्नालोक' (यह परशुराम 'कल्पसूत्र' पर टीका है); 'भावनोपनिषद्' पर भाष्य प्रसिद्व है कि 'तंत्रराज' पर भी टीका लिखी थी। इसी प्रकार 'त्रिपुर उपनिषद्' पर भी उनकी टीका थी । भास्कर राय ने विभिन्न शास्त्रों पर अनेक ग्रंथ लिखे थे।
प्रेमनिधि पंथ : इनका निवास कूर्माचल (कूमायूँ) था। यह घर छोड़कर काशी में बस गए थे। ये कार्तवीर्य के उपासक थे। थोड़ी अवस्था में उनकी स्त्री का देहांत हुआ। काशी आकर उन्होंने बराबर विधासाधना की। उनकी 'शिवतांडव तंत्र' की टीका काशी में समाप्त हुई। इस ग्रंथ से उन्हें बहुत अर्थलाभ हुआ। उन्होने तीन विवाह किए थे। तीसरी पत्नी प्राणमंजरी थीं। प्रसिद्व है कि प्राणमंजरी ने 'सुदर्शना' नाम से अपने पुत्र सुदर्शन के देहांत के स्मरणरूप से तंत्रग्रंथ लिखा था। यह तंत्रराज की टीका है।प्रेमनिधि ने 'शिवतांडव' टीका ' मल्लादर्श', 'पृथ्वीचंद्रोदय' और 'शारदातिलक' की टीकाएँ लिखी थीं। उनके नाम से 'भक्तितरंगिणी' , 'दीक्षाप्रकाश' (सटीक) प्रसिद्ध है। कार्तवीर्य उपासना के विशय में उन्होंने 'दीपप्रकाश नामक' ग्रथ लिखा था। उनके 'पृथ्वीचंद्रादय' का रचनाकाल 1736 0 है। कार्तवीर्य पर 'प्रयोग रत्नाकर' नामक प्रसिद्ध ग्रंथ है।
'श्रीविद्या-नित्य-कर्मपद्धति-कमला' तंद्त्रराज से संबंध रखता है। वस्तुत: यह ग्रंथ भी प्राणमंजरी रचित है।
उमानंद नाथ: यह भासकर राय के शिष्य थे और चोलदेश के महाराष्ट्र राजा के सभापंडित थे। इनके दो ग्रंथ प्रसिद्ध हैं- 1. हृदयामृत (रचनाकाल 1742 0), 2- नित्योत्सवनिबंध (रचनाकाल 17450)
रामेश्वर: तांत्रिक ग्रंथकार। इन्होंने 'परशुराम-कल्पसूत्र-वृति' की रचना की थी जिसका नाम 'सौभागयोदय' है। यह नवीन ग्रंथ है जिसका रचनाकाल 1831 0 है।
शंकरानंद नाथ: 'सुंदरीमहोदय' के रचयिता थे। यह प्रसिद्ध मीमांसक थे। सुप्रसिद्ध पंडित भट्ठ दीपिकादिकर्ता खंडदेव के शिष्य थे। इनका नाम पहले कविमंडन था। इनके मीमांसाशास्त्र का ग्रंथ भी प्रसिद्ध हैं। इन्होंने धर्मशास्त्र में भी अच्छी गति प्राप्त की थी। यह त्रिपुरा के उपासक थे। शाक्त दीक्षा लेने के अनंतर यह शंकरानंद नाथ नाम से प्रसिद्ध हुए।
अप्पय दीक्षित: शैव मत में अप्पय दीक्षित के बहुत से ग्रंथ हैं। समष्टि में शताधिक ग्रंथों की दन्होंने विभिन्न विषयों से संबंधित रचनाएँ की थी। 'शिवाद्वैत निर्णय' नामक प्रसिद्ध ग्रंथ इन्हीं का है।
माधवानंद नाथ: इस नाम से एक तंत्राचार्य लगभग 100 वर्ष पूर्व काशी में प्रकट हुए थे इनके गुरू यादवानंद नाथ थे। इन्होंने 'सौभागय कल्पद्रुम' की रचना की थी जो 'परमानंद तंत्र' के अनुकूल ग्रंथ है। यह ग्रंथ काशी में लिखा गया था।
क्षेमानंद: इन्होंने पूर्वोक्त 'सौभाग्य कल्पद्रुम' के ऊपर 'कल्पलतिका' नाम की टीका लिखी थी। इनका 'कल्पद्रुम सौरभ' टीका रूप से प्रसिद्ध है।
गीर्वाणेन्द्र सरसवती और शिवानंद योगींद्र: ये दोनों संन्यासौ 'प्रपंचसार' के टीकाकार के रूप में प्रसिसद्ध हुए हैं। यह प्रकाशित है। गीर्वाणेन्द्र के ग्रंथ का नाम 'प्रपंचसार संग्रह' और शिवानंद के ग्रंथ का नाम 'प्रपंच उद्योतारूण' है।
रघुनाथ तर्कवाशीग: वंग देश में इस नाम के तंत्र के एक प्रसिद्ध आचार्य थे। ये पूर्व बंगाल में नपादी स्थान के थे। इनका ग्रंथ है 'आगम-तर्क-विलास' जो पाँच अध्यायों में विभक्त है। इसका रचनाकाल 1609 शकाब्द (1687) है।
महादेव विद्यावागीश: प्रसिद्ध वगीय आचायर्य जिन्होंने 'आनंदलहरी' पर 'तत्वबोधिनी' शीर्षक टीका की रचना की। (रचनाकाल 1605 0)
यदुनाथ चक्रवर्ती: बंगीय विद्वान् यदुनाथ चक्रवर्ती के 'पंचरत्नाकर' और ' आगम कल्पलता' किसी समय पूर्व भारत में अति प्रसिद्ध ग्रंथ माने जाते थे।
नरसिंह ठाकुर: मिथिला के नरसिंह ठाकुर 'तारामुक्ति सुधार्णाव' लिखकर जगद्विख्यात हुए यह प्राय: तीन सौ वर्ष पूर्व मिथिला में तंत्रविद्या की साधना करते थे।
गोविद न्यायवागीश: यह 'मंत्रार्थ दीपिका' नामक ग्रंथ के लिये प्रसिद्ध हैं।
काशीनाथ तर्कालंकार: इनका 'श्यामा सपर्याविधि' प्रसिद्ध ग्रंथ है। यह काशी में रहे और एक महाराष्ट्रीय तांत्रिक ब्राह्मण विद्वान् थे। उनका दीक्षांत नाम शिवानंद नाथ है। ये दक्षिणाचारावलंबी थे और वामाचार का उन्होंने घोर विशेध किया। अनके ग्रंथों में 'ज्ञानार्णाव' की टीका (23 पटल में) गूढार्थ आदर्श हौर दक्षिणाचार की 'तंत्रराज टीका' प्रसिद्ध हैं। इनका 'चक्रसंकेत चंद्रिका' 'योगिनीहृदय दीपिका' का संक्षिप्त विवरण है। इन्होंने छोटे बड़े बहुसंख्यक ग्रंथ लिखे थे जिनमें से 'तंत्रसिद्धांत कौमुदी' , 'मंत्रसिद्धांत मंजरी', 'तंत्रभूषा', 'त्रिपुरसुंदरी अर्चाक्रम' , 'कर्पूंरंस्तवदीपिका', 'श्रीविद्यामंत्रदीपिका' , 'वामाचारमत-खंडनफ़' मंत्रचंद्रिकाफ (11उल्लास में), 'संभवाचार्य कौमुदी' (पाँच प्रकाश में), 'शिवभक्ति रसायन', 'शिवाद्वैत प्रकाशिका' (तीन उल्लास में), 'शिवपूजा तरंगिणी', 'कौलगजमर्दन', 'मंत्रराज समुच्चय' , इत्यादि प्रसिद्ध है।
काशीनाथ ने अपने 'वैदिक अधिकार निर्णय' के विषय में कहा है कि तंत्रोपासना के चार भेदों के अनुसार चार प्रकार के तांत्रिक उल्लेखयोग्य हैं-
1. शुद्ध वैदिक (यह तंत्र की गंध भी सहन नहीं कर सकते),
2. तांत्रिक वैदिक,
3. शुद्ध तांत्रिक (यह तंत्र में अधिक विशिष्टता रखते हैं और वेद की गंध सहन नही कर सकते; यथा पाशुपत मतावलंबी),
4. वैदिक तांत्रिक (यह वेदांग के पोषक और तंत्र को उसका फ़ अंगीफ़ मानते हैं)
तंत्रसाहित्य और उसके साधकों का यह अत्यंत संक्षिप्त विवरण है। इसमें बहुत से ग्रंथों के नाम दूटे हुए हैं, परंतु मुख्य एवं विशिष्ट नाम दे दिए गए हैं।
3…तंत्रसाहित्य के विशिष्ट आचार्य
मध्ययुग में तांत्रिक साधना एवं साहित्यरचना में जितने विद्वानों का प्रवेश हुआ था। उनमें से कुछ विशिष्ट आचार्यो का संक्षिप्त विवरण यहाँ दिया जा रहा हैं।
प्राचीन समय के दुर्वासा, अगस्त्य, विश्वामित्र, परशुराम, बृहस्पति, वसिष्ठ, नंदिकेश्वर, दत्तात्रेय प्रभृति ऋषियों का विवरण देना यहाँ अनावश्यक हैं।
ऐतिहासिक युग में श्रीमच्छङ्कराचार्य के परम गुरु गौडपादाचार्य का नाम उल्लेखयोय है। उनके द्वारा रचित ' सुभगोदय स्तुति' एवं 'श्रीविद्यारत्नसूत्र' प्रसिद्ध हैं। इस विषय में पहले उल्लेख किया जा चुका है।
लक्ष्मणदेशिक: ये शादातिलक , ताराप्रदीप आदि ग्रथों के रचयिता थे। इनके विषय में यह परिचय मिलता है कि ये उत्पल के शिष्य थे।
शंकराचार्य: वेदांगमार्ग के संस्थापक सुप्रसिद्ध भगवान् शंकराचार्य वैदिक संप्रदाय के अनुरूप तांत्रिक संप्रदाय के भी उपदेशक थे। ऐतिहासिक दृष्टि से पंडितों ने तांत्रिक शंकर के विषय में नाना प्रकार की आलोंचनाएँ की हैं। कोई दोनों को अभिन्न मानते हैं और कोई नहीं मानते है। उसकी आलोचना यहाँ अनावश्यक है। परंपरा से प्रसिद्ध तांत्रिक शंकराचार्य के रचित ग्रंथ इस प्रकार हैं-
1-प्रपंचसार, 2-परमगुरु गौडपाद की सुभगोदय स्तुति की टीका, 3-ललितात्रिशतीभाष्य, 4- आनंदलहरी अथवा सौंदर्यलहरी नामक स्तोत्र 5- क्रमस्तुति । किसी-किसी के मत में 'कालीकर्पूरस्तव' की टीका भी शंकराचार्य ने बनाई थी।
पृथिवीधराचार्य अथवा पृथ्वीधराचार्य : यह शंकर के शिष्कोटि में थे। इन्होंने भुवनेश्वरी स्तोत्र तथा भुवनेश्वरी रहस्य की रचना की थी। भुवनेश्वरी स्तोत्र राजस्थान से प्रकाशित है। वेबर ने अपने कैलाग में इसका उल्लेख किया है। भुवनेश्वरी रहस्य वाराणसी में भी उपलब्ध है और उसका प्रकाशन भी हुआ है। भुवनेश्वरी-अर्चन-पद्धति नाम से एक तीसरा ग्रंथ भी पृथ्वीधराचार्य का प्रसिद्ध है।
चरणस्वामी: वेदांत के इतिहास में एक प्रसिद्ध आचार्य हुए हैं। तंत्र में इन्होंने 'श्रीविद्यार्थदीपिका' की रचना की है। 'श्रीविद्यारत्न-सूत्र-दीपिका' नामक इनका ग्रंथ मद्रास लाइब्रेरी में उपलब्ध है। इनका 'प्रपंच-सार-संग्रह' भी अति प्रसिद्ध ग्रंथ है।
सरस्वती तीर्थ: परमहंस परिब्राजकाचार्य वेदांतिक थे। यह संन्यासी थे। इन्होंने भी 'प्रपंचसार' की विशिष्ट टीका की रचना की।
राधव भट्ट: 'शादातिलक' की 'पदार्थ आदर्श' नाम्नी टीका बनाकर प्रसिद्ध हुए थे। इस टीका का रचनाकाल सं0 1550 है। यह ग्रंथ प्रकाशित है। राधव ने 'कालीतत्व' नाम से एक और ग्रंथ लिखा था। परंतु उसका अभी प्रकाशन नहीं हुआ।
पुण्यानंद: हादी विद्या के उपासक आचार्य पुण्यानंद ने 'कामकला विलास' नामक प्रसिद्ध ग्रंथ की रचना की थी। उसकी टीका 'चिद्वल्ली' नाम से नटनानंद ने बनाई। पुण्यानंद का दूसरा ग्रंथ 'तत्वविमर्शिनी' है। यह अभी तक प्रकाशित नहीं हुआ है।
अमृतानंदनाथ: अमृतानदनाथ ने 'योगिनीह्रदय' के ऊपर दीपिका नाम से टीकारचना की थी। इनका दूसरा ग्रंथ 'सौभाग्य सुभगोदय' विख्यात है। यह अमृतानंद पूर्ववर्णित पुणयानंद के शिष्य थे।
त्रिपुरानंद नाथ: इस नाम से एक तांत्रिक आचार्य हुए थे जो ब्रह्मानंद परमहंस के गुरु थे। त्रिपुरानंद की व्यक्तिगत रचना का पता नहीं चलता। परंतु ब्रह्मानंद तथा उनके शिष्य पूर्णानंद के ग्रंथ प्रसिद्ध हैं।

https://youtu.be/XfpY7YI9CHc

https://youtu.be/XfpY7YI9CHc